राजनांदगांव : राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर दी श्रद्धाजंलि…

राजनांदगांव 30 जनवरी 2024। कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल ने शहीद दिवस पर आज कलेक्टोरेट परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को मौन धारण कर श्रद्धाजंलि अर्पित की।

Advertisements

कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल एवं कलेक्टोरेट के अधिकारी तथा कर्मचारियों ने देश के स्वतंत्रता संग्राम में अपने प्राणों की आहुति देने वाले शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी।

इस दौरान अपर कलेक्टर श्री इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा सहित कलेक्टोरेट के अन्य अधिकारी तथा कर्मचारी उपस्थित रहे।