
भाजपा ने मनाया गौरव दिवस, याद किया छत्तीसगढ़ के जनक भारतरत्न अटल बिहारी वाजपेयी को
0 वार्ड नं.16 में छ.ग.स्थापना दिवस पर भाजपा ने किया अटल बिहारी वाजपेयी का पुण्य स्मरण

राजनांदगांव – 01 नवम्बर को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में संस्कारधानी के वार्ड नं. 16 मंे छत्तीसगढ़ राज्य के जनक, देश के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न अटल बिहारी बाजपेयी को स्मरण किया गया । जिला भाजपा द्वारा वार्ड नं. 16 अंतर्गत आयोजित एवं सादे समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के तैल्य चित्र पर माल्यार्पण, दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर भारतीय जनता पार्टी ने अपने दिग्गज नेता अटल जी के व्यक्तित्व एवं आदर्शो को स्मरण किया।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश भाजपा के आव्हान पर छत्तीसगढ़ प्रदेश के सभी जिला अंतर्गत 01 नवम्बर राज्य स्थापना दिवस को गौरव दिवस के रूप में आयोजित कर, भारत के गौरव एवं छत्तीसगढ़ राज्य के निर्माण की आधारशिला रखने वाले अपने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी को याद किया जा रहा है। इसी तारतम्य में राजनांदगॉव जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल के दिशा निर्देशन में जिला भाजपा के आव्हान पर, वार्ड नं. 16 के पार्षद टोपेश्वर (पारस) वर्मा सहित वार्डवासीगण एवं भाजपा के पार्टी कार्यकताओ द्वारा यह आयोजन किया गया
जिसमें पूर्व सांसद मधुसूदन यादव ने अटल जी के तैल्यचित्र पर दीप जलाकर एवं फूलमाला पहनाकर कार्यक्रम का प्रारंभ किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष मधुसूदन यादव ने वार्डवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्हें अपने संक्षिप्त एवं ओजस्वी उदबोधन में, अपने राष्ट्रीय नेता अटल जी के आदर्शाे एवं व्यक्तित्व को जीवन में आत्मसात करते हुए, राष्ट्रप्रेम एवं राष्ट्रभक्ति की भावना को सर्वोपरि रखकर, समाज एवं देश के उन्नति में योगदान देने के लिये सभी का आव्हान किया।
उन्होंने प्रदेश के सभी नागरिकों को छत्तीसगढ़ के स्थापना दिवस पर बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएॅ भी दी। इस कार्यक्रम में पूर्व संासद मधुसूदन यादव के साथ मुख्य रूप से वार्ड पार्षद टोपेश्वर (पारस) वर्मा, अतुल रायजादा, हर्ष रामटेके, श्रीमती सुधा पवार, संगीता मिश्रा, दुर्गा भुनेश्वर, राजलक्ष्मी पंसारी, मंडल अध्यक्ष प्रेम नारायण चन्द्राकर, मनीष मानिकपुरी, समीर श्रीवास्तव, अंशुल (चिंकी) श्रीवास्तव, संतोष वर्मा, उमाकान्त सिन्हा, सहित स्थानीय वार्डवासी एवं पार्टी कार्यकर्तागण मुख्य रूप से उपस्थित रहे।









































