
- कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने ली शपथ
- राजनांदगांव 31 अक्टूबर 2023। देश के प्रथम गृह मंत्री भारत रत्न सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के अवसर पर कलेक्टोरेट के अधिकारियों-कर्मचारियों ने राष्ट्रीय एकता की शपथ ली।
- संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा ने जिला कार्यालय के सभी अधिकारियों-कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने की शपथ दिलायी। सभी ने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान देने का सत्यनिष्ठा से संकल्प लिया।
- इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन, उप संचालक कृषि श्री नागेश्वर लाल पाण्डेय सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।









































