
राजनांदगांव 27 फरवरी। दीनदयाल अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन द्वारा दो दिवसीय सामुदायिक स्त्रोत व्यक्ति सी आर पी प्रशिक्षण का आयोजन आयुक्त डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में दिनांक 24 एवं 25 फरवरी 2023 को मोतीपुर सामुदायिक भवन में आयोजित किया गया। उक्त प्रशिक्षण का मुख्य उद्दयेश सी आर पी को व्यवसाय हेतु तैयार व समूहों को प्रेरित करना कि वे स्वयं का रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बने व अपने तथा समाज के विकास में योगदान करे।

प्रशिक्षण में जिले के सभी निकाय के कुल 34 सामुदायिक स्त्रोत सी आर पी ने भाग लिया। प्रशिक्षण में डी.पी.एम. श्री पिनाकी जी ने रोजगार व व्यवसाय के विषय में विस्तार से जानकारी प्रदान की, साथ ही व्यवसाय में होने वाले उत्तार चढाव, मार्केटिग, प्रबंधन आदि पर चर्चा की व सामुदायिक स्त्रोत व्यक्तियों को बताया। इसी कडी में मिशन प्रबंधक डे एनुएलम ने बुक कीपिग पर विस्तार से जानकारी दी व बताया की लोन लेने में इसका कितना महत्व है।
प्रशिक्षण में एचडीएफसी बैंक के रिलेशनशिप मेनेजर श्री ऋषि कुमार मरकाम ने विस्तार से लोन लेने के बारे में जानकारी देते हुये कैसे बैंक सरलता से ऋण दे सकता है के विषय में बताया और कहा कि ऋण लेने के फायदे तथा ऋण लेकर व्यवसाय कर लाभ के बारे में जानकारी दिये। अंत में सभी प्रशिक्षणार्थी सामुदायिक स्त्रोत सी आर पी को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर सीआरपी प्रशिक्षणार्थी उपस्थित थे।









































