राजनांदगांव : रिकॉर्ड जीत की ओर कांग्रेस उम्मीदवार यशोदा वर्मा…

 राजनांदगांव छत्तीसगढ़ के एक मात्र विधानसभा सीट में हुए उपचुनाव के वोटिंग की गिनती सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। अभी तक पांचवें राउंड की गिनती पूरी हो गई है। जिसमें कांग्रेस बड़ी जीत की ओर बढ़ते हुए दिखाई दे रही है।

पांचवे राऊंड में 6724 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी आगे राजनांदगांव जिले के बीज निगम परिसर स्थित हॉल में मतगणना हो रही है। हॉल में कुल 14 टेबल लगाए गए, जिनपर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे। संभावना जताई जा रही है कि दोपहर बाद परिणाम सामने आ जाएंगे।