राजनांदगांव : रिजर्व स्थैतिक निगरानी दल को सौंपा गया दायित्व…

राजनांदगांव 26 अक्टूबर 2023। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री डोमन सिंह ने विधानसभा निर्वाचन 2023 अंतर्गत व्यय मानिटरिंग हेतु विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 76-डोंगरगांव के लिए गठित स्थैतिक निगरानी दल में संशोधन करते हुए रिजर्व स्थैतिक निगरानी दल को दायित्व सौंपा है।

Advertisements

इसके अंतर्गत स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 7 में उप निरीक्षक कृषि उपज मंडी समिति डोंगरगांव श्री तेखूराम साहू, प्रधान आरक्षक थाना तुमड़ीबोड़ श्री बी महानंद एवं आरक्षक डोंगरगांव श्री धर्मेन्द्र माण्डले की तुमड़ीबोड़ चौकी में सुबह 6 बजे से अपरान्ह 2 बजे तक ड््यूटी लगाई गई है।

स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 8 में ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी डोंगरगांव श्री प्रणेश शर्मा, आरक्षक थाना डोंगरगांव श्री दीपक जाटवर एवं आरक्षक ओपी तुमड़ीबोड़ श्री भागवत पैंकरा की तुमड़ीबोड़ चौकी में अपरान्ह 2 बजे से रात्रि 10 बजे तक ड््यूटी लगाई गई है।

इसी तरह स्थैतिक निगरानी दल क्रमांक 9 में उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री मो शकील खान, आरक्षक थाना डोंगरगांव श्री नन्द मंडावी एवं पुलिस अधिकारी की तुमड़ीबोड़ चौकी में रात्रि 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ड््यूटी लगाई गई है। सभी दलों के साथ एक वीडियोग्राफर साथ रहेंगे।