
राजनांदगांव। छुरिया विकासखंड के ग्राम कलडबरी में 15 सितम्बर 2023 को रूरल इंडस्ट्रियल पार्क रीपा में प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जाएगा। प्लेसमेंट कैम्प के माध्यम से नियोजकों द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र के उप संचालक ने बताया कि प्लेसमेंट कैम्प में शामिल होने के इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित तिथि एवं स्थान पर अपने समस्त आवश्यक दस्तावेजों के साथ उपस्थित हो सकते है। प्लेसमेंट कैम्प में बेरोजगारी भत्ता के आवेदकों को प्राथमिकता दी जाएगी। आयोजित प्लेसमेंट कैम्प में सेफ इंटेलीजेंट सिक्यूरिटी सर्विसेस भिलाई जिला दुर्ग द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड एवं केवल पुरूष सिक्यूरिटी सुपरवाईजर व लेबर, फॉयर एण्ड सेफ्टी डिजास्टर मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट राम नगर सुपेला भिलाई द्वारा सिक्यूरिटी गार्ड व सिक्युरिटी सुपरवाईजर तथा केवल पुरूष फॉयर मेन व ड्राईवर हैवी लायसेंस तथा मारूती सुजुकी गुरूग्राम हरियाणा द्वारा केवल पुरूष ट्रेनी की भर्ती की जाएगी।
साथ ही थलसेना कार्यालय रायपुर द्वारा अग्निवीर (जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क व स्टोरकीपर, ट्रेडमेन), अग्निवीर जनरल ड्यूटी, महिला मिलिट्री फोर्स, नर्सिंग, सिपाही फार्मा, इंजीनियर, टीचर, केटरिंग के संबंध में मार्गदर्शन दिया जाएगा।









































