राजनांदगांव : लखोली झेरिया धोबी समाज ने हर्षोउल्लास के साथ मनाया महाशिवरात्रि पर्व व संत गाड़गे जंयती…

राजनांदगाँव । नगर निगम क्षेत्र के झेरिया धोबी समाज लखोली इकाई के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व व राष्ट्र संत गाड़गे बाबा की जयंती समारोह धुमधाम के साथ मनाया गया ।


कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव जी एवं संत गाड़गे बाबा जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
तत्पश्चात अतिथि गणो द्वारा भगवान शिव जी की महिमा का बखान करते हुए संत गाड़गे बाबा की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आह्वान किया गया ।


इस अवसर पर कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ तथा कलश सजावट प्रतियोगिता आयोजित की गई । बालक बालिका एवं महिला वर्ग के विजेताओं को नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम को सफल बनाने में समस्त स्वजातीय बंधुओं एवं लखोली इकाई झेरिया धोबी समाज का योगदान सराहनीय रहा ।