
राजनांदगाँव । नगर निगम क्षेत्र के झेरिया धोबी समाज लखोली इकाई के तत्वावधान में महाशिवरात्रि पर्व व संत गाड़गे बाबा की जयंती समारोह धुमधाम के साथ मनाया गया ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री किशोर कुमार निर्मलकर के किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप मे श्री शिव रजक (हॉट बाजार वाले),विशिष्ट अतिथि के रूप मे श्री तोरण रजक, श्री बुधारू निर्मलकर, श्री चमरू रजक, श्री बलराम निर्मलकर एवं श्री दिलीप (शेट्टी)रजक उपस्थित रहे.
कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान शिव जी एवं संत गाड़गे बाबा जी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया ।
तत्पश्चात अतिथि गणो द्वारा भगवान शिव जी महिमा का बखान करते हुए संत गाड़गे बाबा की जीवनशैली पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया गया ।
इस अवसर पर कुर्सी दौड़, जलेबी दौड़ तथा कलश सजावट प्रतियोगिता का मनोरंजक व रोचक कार्यक्रम आयोजित की गई ,जिसमें जलेबी दौड़ बालिकावर्ग मे प्रथम कु. भूमिका रजक, द्वितीय कु. भावना रजक, तृतीय कु.देविका रजक, बालक वर्ग मे मयंक शांढे प्रथम,सूर्या सोनवानी द्वितीय, विशाल निर्मलकर तृतीय,महिला वर्ग में श्रीमती हेमीन निर्मलकर प्रथम, श्रीमती स्वरुपा निर्मलकर द्वितीय,श्रीमती ममता निर्मलकर तृतीय .
कलश सजावट मे प्रथम कु.कृतिका रजक, द्वितीय कु.भूमिका रजक, तृतीय कु. भावना रजक तथा कुर्सी दौड़ बालिका वर्ग मे प्रथम कु.भावना रजक, द्वितीय कु. भूमिका रजक, तृतीय कु. माधुरी रजक, बालक वर्ग मे प्रथम करण निर्मलकर ,द्वितीय विशाल निर्मलकर तृतीय देवेन्द्र निर्मलकर एवं अत्यंत रोचक रहे महिला वर्ग मे श्रीमती त्रिवेणी निर्मलकर ने बाजी मारी, द्वितीय स्थान पर श्रीमती भूमि रजक और तृतीय स्थान पर श्रीमती ममता निर्मलकर रहीं. बालक बालिका एवं महिला वर्ग के विजेताओं को नगद राशि तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया ।
कार्यक्रम को सफल बनाने में श्री कमलेश निर्मलकर ,श्री लक्ष्मण रजक, श्री लोकनाथ निर्मलकर,श्री शिव निर्मलकर सहित समस्त स्वजातीय बंधुओं एवं लखोली इकाई झेरिया धोबी समाज का योगदान सराहनीय रहा ।समस्त कार्यक्रम श्री गोपी रजक एवं श्री किशोर कुमार निर्मलकर के निर्देशन और संचालन में संपन्न हुआ. मंच संचालन श्री संतोष निर्मलकर के द्वारा किया गया.









































