
7 हितग्राहियो को प्रधानमंत्री आवास आबंटन, 2 का मृत्यु प्रमाण पत्र वितरण

राजनांदगांव 23 दिसम्बर। शासन के निर्देशानुसार नागरिकों की समस्या का समाधान के लिए शहर एवं गांव में समाधान शिविर लगाया जा रहा है। नगर निगम, राजनांदगांव द्वारा भी दिनांक 19 से 24 दिसम्बर 2025 तक वार्डवासियों की समस्या का निराकरण करने वार्डो के लिए समाधान शिविर लगाए जा रहे है। आज 7 वार्डो के लिए लखोली स्कूल में शिविर आयोजित किया गया। शिविर में निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा, पुर्नवास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य श्री डीलेश्वर प्रसाद साहू,वरिष्ठ पार्षद श्री शिव वर्मा, पार्षद श्रीमती गिरजा संतोष निर्मलकर, श्रीमती रीना सिन्हा, श्री संतोष साहू, श्रीमती चंद्रिका साहू, श्री चंद्रशेखर लश्करे की उपस्थिति रही।
आज लखोली स्कूल के शिविर में 7 हितग्राहियो को स्वयं का आवास मिला जो आज के शिविर की प्रमुख विशेषता रही। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने नगर निगम में विधिवत आवेदन दिया गया था, प्रक्रिया पूरी करने के पश्चात हितग्राही आज लखोली में आयोजित शिविर में पहुॅचे जिसमें पात्र 7 हितग्राहियो को लाटरी पद्धति से आवास आबंटन किया गया। 7 में से मोहारा के 870 आवास के लिए 4 हितग्राही, रेवाडीह के 258 आवास के लिए 2 हितग्राही एवं लखोली के 272 में निर्माणाधीन आवास के लिए 1 हितग्राही को आवास आबंटन किया गया। उपरांेक्त सातो हितग्राही वर्षो से किराए के मकान में निवास कर रहे थे, जिन्हें आवास मिल जाने से उनका स्वयं के आवास का सपना सकार हुआ। शिविर में 2 मृतक का मृत्यु प्रमाण पत्र भी वितरण किया गया।
आज लखोली में 7 वार्ड के लिए आयोजित शिविर में वार्डवासियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कर विभिन्न समस्याओ के संबंध मंे आवेदन दिए। प्राप्त 59 आवेदनो में प्रमुख रूप से राशन कार्ड, श्रमिक कार्ड, निराश्रित पेंशन तथा पानी, सफाई के अलावा विद्युत विभाग से संबंधित आवेदन प्राप्त हुए, प्राप्त आवेदनों का अतिशीघ्र निराकरण किया जावेगा, ताकि वार्डवासियों को उनकी समस्या का समाधान मिल सके। कल अंतिम दिन 24 दिसम्बर को वार्ड नं. 41 से 51 कुल 11 वार्ड के लिए मोहारा स्कूल मेें प्रातः 10ः30 बजे से शिविर आयोजित किये जायेगे। महापौर श्री मधुसूदन यादव, निगम अध्यक्ष श्री टोपेन्द्र सिंह पारस वर्मा सहित पार्षदों ने वार्डवासियो से शिविर में उपस्थिति की अपील की है।









































