राजनांदगांव : लॉकडाऊन के नियमों का कड़ाई से पालन करते हुए ईदुल फितर का त्यौहार शांतिपूर्वक मनाने हेतु कलेक्ट्रेट में ली गई शांति समिति की बैठक…

राजनांदगांव – ईदुल फ़ितर त्यौहार को शांति से मनाने एवं कोरोना संक्रमण से सुरक्षित रखने के लिए लॉकडाऊन के नियमों का पालन करने के मद्देनजर दिनांक 12.05.2021 को कलेक्ट्रेट कार्यालय राजनांदगांव में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया।

Advertisements

इस बैठक में ए.डी.एम. सी.एल.मारकण्डेय, एस.डी.एम. राजनांदगांव मुकेश रावटे, नगर पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव लोकेश देवांगन द्वारा राजनांदगांव जिले एवं शहर के मुसलिम समाज के मुख्य/प्रमुख पदाधिकारीगणों एवं गणमान्य प्रतिष्ठित नागरिकगण सम्मिलित हुए।

उक्त बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड रायपुर द्वारा जारी निर्देशों का पालन सुनिश्चत कराने एवं शासन/प्रशासन को शांति व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग देने हेतु चर्चा किया गया।

कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं नियंत्रण के लिए शासन-प्रशासन द्वारा लॉकडाऊन किया गया है। इस दौरान ईदुल फित्र का त्यौहार आ रहा है। सुरक्षा एवं संक्रमण के रोकथाम की दृष्टि से निम्नानुसार निर्देश प्रसारित किये गये है :-

1- ईदुल फित्र की नमाज के लिए मस्जिद/ईदगाह/मदरसा/दरगाह में 05 से ज्यादा व्यक्ति जमा न हों। लॉकडाऊन के नियमों का उल्लंघन करते पाये जाने पर सम्बंधित स्वतः जिम्मेदार होंगे।

2- आम जमाती ईदुल फित्र की नमाज शरीअत के अनुसार अपने-अपने घर पर अदा करें।

3- जिले में कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर पृथक निर्देश जारी किये गये हैं। उन निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाना सुनिश्चित करें।

4- दरगाह, कब्रस्तान आदि स्थानों पर किसी भी स्थिति में भीड़ एकत्रित न करें।

बैठक में उपस्थित मुसलिम समाज के सदस्यों द्वारा शासन/प्रशासन को सहयोग कर शांतिपूर्वक ईदुल फ़ितर का त्यौहार मनाने एवं कोविड-19 संक्रमण से बचाव के लिए शासन द्वारा पूर्व में जारी निर्देशों का पालन करने एवं बैठक में हुए चर्चा एवं दिये गये निर्देशों पर अपनी सहमती व्यक्ति किया गया।