back to top

राजनांदगांव : स्टेशन पारा में नर्स दिवस पर नर्सों का किया गया सम्मान-आसिफ…

राजनांदगांव – आज अंतर्राष्ट्रीय नर्स दिवस पर उत्तर ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आसिफ अली के द्वारा महापौर श्रीमती हेमा देशमुख की उपस्थिति में स्टेशन पारा में a.n.m धनेश्वरी साहू, व छबि साहू का गिफ्ट भेंट कर सम्मान किया गया।

महापौर श्रीमती हेमा देशमुख जी ने कहा इस महामारी के दौरान नर्सों द्वारा किये गए कार्य कृतज्ञ हैं ऐसी संकट की घड़ी में इन्होंने निःस्वार्थ भाव से जनता की सेवा की हैं वह सराहनीय हैं। साथ ही उत्तर ब्लाक के अध्यक्ष आसिफ अली ने कहा इस कोरोना महामारी के समय अपनी जान की परवाह किये बिना निःस्वार्थ भाव से कार्य करना बहुत ही सार्थक कदम हैं।

इस अवसर पर वार्ड के मितानिन चमेली यादव, सन्तोषी नागवंशी, देवकी यादव, मंजू यादव, विद्या मेश्राम, प्रीत साहू, दानी रगड़े, चंदन साहू, राहुल रामटेके अभिमन्यु मिश्रा, सुनील मरकाम उपस्थित थे ।

Advertisements

You cannot copy content of this page