राजनांदगांव : लोक मड़ई आयोजन की आड़ में विधायक जनता के लाखों रुपए फूंक कर अपना मना रहे जन्‍मदिन…

राजनांदगांव। जिला भाजयुमो अध्‍यक्ष मोनू बहादुर सिंह ने डोंगरगांव विधायक दलेश्‍वर साहू पर सत्‍ता के सहारे शासकीय राशि का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा कि, विधायक जनता के लाखों रुपए फूंक कर अपना अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। लोक मड़ई आयोजन की आड़ में ये सब किया जा रहा है।

Advertisements

उन्‍होंने कहा कि – मुख्‍यमंत्री के आगमन का ढिंढोरा पीटकर कार्यक्रम की सारी व्‍यवस्‍था पर सरकारी खर्च किया गया और आखिर में मुख्‍यमंत्री इसमें शामिल हुए ही नहीं। ये एक एजेंडे के तहत सरकारी खर्च में अपना जन्‍मदिन मनाने का तरीका है जो कि अनुचित है। जनता के लाखों रुपयों का दुरुपयोग किया जा रहा है।

मोनू बहादुर ने कहा कि – सत्‍ता के नशे में चूर कांग्रेस के जनप्रतिनिधि अपनी ताकतों का बेजा इस्‍तेमाल कर रहे हैं और सरकारी मशीनरी इसमें उनका पूरा सहयोग कर रही है। 11 फरवरी से डोंगरगांव में शुरु हुआ लोकमड़ई का आयोजन भी इसका ही हिस्‍सा है। महज अपनी महत्‍वकांक्षाओं के लिए ऐसे आयो पर लाखों रुपए सरकारी मद से किया जाना निरंकुश अराजकता दर्शाता है।

उन्‍होंने कहा कि – पूर्व में भी इस आयोजन पर खर्च को लेकर कई सवाल उठे हैं। विधायक दलेश्‍वर साहू लगातार सरकारी खजाने का दुरुपयोग कर रहे हैं। और सत्‍ताधीश के इशारे पर उन्‍हें यह सब सरकारी मशीनरी मुहैया भी करा रही है। इसके लिए पूरा तंत्र और सत्‍ता पक्ष दोषी है। जनता की मूलभूत जरुरतों और विकास पर खर्च होने वाली राशि दिखावे में उड़ाई जा रही है जो कि नामंजूर है।