
राजनादगांव l

28 अक्टूबर मंगलवार को स्वर्गीय विद्याभूषण ठाकुर के पुण्यतिथि के अवसर पर शाम अवाना होटल मे जनसंवाद का आयोजन विद्या भूषण जन सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में संपन्नहुआl राजनांदगाव का युवा वर्ग “वर्तमान की चुनौतियां और भविष्य का रास्ता” विषय पर परिचर्चा का आयोजन संपन्न हुआl
सुदीप ठाकुर पूर्व अध्यक्ष हिंदी ग्रंथ अकादमी,छत्तीसगढ़,डॉक्टर प्रियाक विद्या भूषण ठाकुर, अमलेंदु हाजरा पूर्व लोकपाल,डॉ डीसी जैन,प्रांत अध्यक्ष पेंशनर संघ, पूर्व महापौर अजीत जैन,वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र मुदिराज, मनीष सोनी के गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ lसभी ने स्वर्गीय विद्याभूषण ठाकुर के तेल चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित करते हुए अपनी श्रद्धाजली अर्पित l
इस अवसर पर सुदीप ठाकुर पूर्व अध्यक्ष हिंदी ग्रंथ अकादमी,छत्तीसगढ़ ने कहा कि स्वर्गीय विद्या भूषण ठाकुर छात्र जीवन से संघर्षशील रहे और उन्होंने अपने छात्र राजनीति से जीवन का संघर्ष प्रारंभ किया और डोंगरगांव के विधायक निर्वाचित हुएlवह समाजवादी विचारधारा के श्रेष्ठ पोषक थे और सही को सही तथा गलत को गलत कहने और लिखने का अदम्य साहस रखते थेl
आज के युवाओ को सत्य पर अडिग रहकर बोलना चाहिए l उनके विचारों का अध्ययन अनुसरण करते हुए शहर के हित में सही मुद्दों पर अपनी बेबाक और निष्पच्छ आवाज अवश्य उठानी चाहिएl परिचर्चा के प्रथम वक्ता के रूप में डोंगरगांव नगर पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अंजू त्रिपाठी ने कहा कि आज युवा नशे के जाल में फंसते जा रहे हैं और अपने जीवन को खतरे में डाल रहे हैं l
आज का युवा फेसबुक, इंस्टा ग्राम, ट्विटर जैसे आभासी दुनिया में रील डालकर और देखकर घंटो समय बर्बाद कर रहा है जबकि युवाओं को शहर, जिला, समाज,प्रांत और देश के निर्माण में आगे आने की आवश्यकता हैl दूसरे वक्ता डॉक्टर प्रांजल तिवारी ने कहा कि आज का युवा मानसिक रूप से अस्वस्थ होने के चलते नशे के शिकार हो रहे हैंl

दिन की शुरुआत नशे से प्रारंभ करते हैं जिसके कारण समाज में अनेक कुरीतियों जन्म ले रही हैl इस अवसर पर युवा पार्षद मणि भास्कर गुप्ता ने कहा कि आज युवाओं को अध्ययन के साथ किसी न किसी प्रकार के कार्य सीखने की आवश्यकता है ताकि वह कौशल के माध्यम से अपना पुरुषार्थ कर सकें और सामाजिक जीवन में अपने आप को स्थापित कर सकें l
अध्ययन और कार्य के अभ्यास से हम अपने कौशल का विकास कर सकें, जिससे ही देश का विकास संभव है lयूवा नेता प्रतुल वैष्णव ने कहा कि आज युवाओं के विकास के लिए वैष्णव राजाओं ने काफी बड़ी विरासत दिया हैl
जिस पर युवा शक्ति पल्लवित हो रही है और समाजवादी विचारधारा ने राजनांदगांव के युवाओं को आगे बढ़ने का शुभ अवसर उपलब्ध कराया है lजिसके कारण अनेक क्षेत्रों में युवाओं ने अपने प्रतिभा और कौशल का परिचय दिया है lयुवा नेता शुभम शुक्ला ने कहा कि देश की एक बड़ी युवा शक्ति भेदभाव के कारण बहुत से स्थान पर सुशोभित नहीं हो पाती हैl
जिसके कारण राष्ट्र के विकास को एवं संवेदनाओं को नुकसान हो रहा है lउन्होंने कचरे के बेहतर प्रबंधन पर भी प्रकाश डालाl इस अवसर पर किसान नेता सुदेश टीकम साहू,राजू सोनी दिनेश नामदेव आदि ने भी विद्याभूषण ठाकुर से अपने जीवंत संस्मरण बताते हुए क्रांतिकारी पत्रकारिता को रेखांकित किया और स्वर्गिय विद्या भूषण ठाकुर को अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किएl डॉ प्रियांक ठाकुर संरक्षक विद्याभूषण ठाकुर जन सेवा फाउंडेशन ने कहा कि आज के युवा देश के भविष्य हैंl
अपनी बात बिना किसी भेदभाव के समाज के सामने प्रभावी ढंग से रखने का प्रयास करना चाहिएl उन्होंने यह भी कहा कि शिक्षा और औद्योगिक क्रांति के माध्यम से समाज को विकसित किया जा सकता हैl जिससे युवाओं के सामने बड़ी चुनौती बेरोजगार शिक्षा और स्वास्थ्य इन समस्याओं से मुक्ति मिल सकती हैl
समाजसेवी सुधीर ठाकुर ने आशावादी कविता का पठन किया कि अब नहीं होगा कोई तुम्हारी साजिश का शिकार —lकार्यक्रम का सफल और ओजस्वी संचालन अमलेदू हाज़रा ने कियाl उन्होंने स्वर्गीय विद्याभूषण ठाकुर एवं उनके अभिन्न शुभचिंतक पूर्व मंत्री ठाकुर दरबार सिंह,जीपीएल फ्रांसिस, मदन तिवारी को भी याद किया और जन-जन के बीच उनकी लोकप्रियता को बताते हुए सामाजिक बंधन की सर्वोत्तम ऊंचाइयों पर प्रकाश डालाl
इस अवसर पर प्रमुख रूप से श्री शैलेंद्र तिवारी पूर्व सहायक़ संचालक खादी ग्राम उद्योग, श्रीमती संगीता शुक्ला, राजकुमार शर्मा, श्रीमती मोना गोसाई,अनु सोनी, देवेंद्र ठाकुर,चुन्नी साहू,विश्वनाथ पंजवानी, श्रीकांत दीक्षित, संजय तेजवानी, संजीव जैन,निखिल मंगवानी रामकुमार गुप्ता,राजेश डागा एवं गणमान्य नागरिकों सहित विद्याभूषण ठाकुर मेमोरियल हॉस्पिटल डोंगरगांव के स्टाफ उपस्थित रहे lउक्त जानकारी युवा नेता अनिमेष राय के द्वारा दी गईl









































