राजनांदगांव – नीति आयोग नई दिल्ली द्वारा 1 अक्टूबर 2021 से 31 मार्च 2022 तक वल्र्ड एक्सपो 2021-22 का आयोजन किया जा रहा है। वल्र्ड एक्सपो परीक्षा के माध्यम से प्रत्येक आकांक्षी जिले से कक्षा 11वीं एवं 12वीं में अध्ययनरत 16-18 आयु वर्ग के विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
Advertisements

जिले में वल्र्ड एक्सपो 2021-22 परीक्षा का आयोजन 7 अक्टूबर 2021 को सुबह 10.30 बजे से 1 बजे तक शासकीय स्टेट स्कूल राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को निर्धारित तिथि, समय एवं स्थान में उपस्थित होने कहा गया हैं।