राजनांदगांव : वार्डो में रोड, नाली, तालाब सौंदर्यीकरण एवं सामुदायिक भवन का होगा निर्माण महापौर ने किया भूमि पूजन…

राजनांदगांव 8 दिसम्बर। नगर विकास की कडी में नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा सामुदायिक भवन, उद्यान, मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है। इसी कडी में आज महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख ने वार्ड नं. 17 में महापौर निधि अंतर्गत 2.38 लाख रूपये की लागत से के बख्तावर चाल गली नं. 8 में सीमेंट कांक्रिटींग रोड व नाली में कव्हर निर्माण,

वार्ड नं. 32 मंे महापौर निधि अंतर्गत 5.00 लाख रूपये की लागत से राहुल नगर में आम्बेडकर सामुदायिक भवन निर्माण तथा वार्ड नं. 35 में राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत 18.70 लाख रूपये की लागत से संतोषी तालाब सौदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन तीनों वार्ड में आयोजित कार्यक्रम में पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री हरिनारायण पप्पू धकेता,पुनर्वास एवं नियोजन विभाग के प्रभारी सदस्य व वार्ड नं. 35 के पार्षद श्री भागचंद साहू, महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, श्री संतोष पिल्ले व श्री राजेश गुप्ता चम्पू, वार्ड नं. 17 की पार्षद श्रीमती चंद्रकला देवांगन, वार्ड नं. 32 के पार्षद श्री मनीष साहू विशेष रूप से उपस्थित थे।


कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों का स्वागत वार्ड नं. 17 के अरूण वेडे, जितेन्द्र मेश्राम, बबला देवांगन, नीता देवांगन, मनोज देवांगन, शुभम उपाध्याय, आशीष रामटेके, शशी पिल्ले ने, एवं वार्ड नं. 32 के कवल भोई, प्रभा कुटारे, नेहा रामटेके, कविता वासनिक, नजीर खान, रामगर रामटेके ने एवं वार्ड नं. 35 के भूपेन्द्र साहू, नरेश साहू, खेमचंद साहू, गिरीश साहू, सकुल चौहान, सेतोष महराज, समय लाल साहू, एनक साहू ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ से आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत पश्चात अतिथियों ने तीनों वार्ड में अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में निर्माण कार्यो का पूजा अर्चना कर, श्रीफल फोड कर भूमिपूजन किया।


कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा मूलभूत सुविधा रोड नाली निर्माण सहित राज्य प्रवर्तित योजनांतर्गत सामुदायिक भवन,मुक्तिधाम उन्नयन, तालाब सौदर्यीकरण, उद्यान निर्माण कार्यो के लिये शासन द्वारा स्वीकृत राशि से सभी वार्डो में विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज तीन वार्ड क्रमशः वार्ड नं. 17 में रोड व नाली, वार्ड नं. 32 में सामुदायिक भवन एवं वार्ड नं. 35 में तालाब सौदर्यीकरण कराने भूमिपूजन किया जा रहा हैै।

उन्होंने कहा कि सभी कार्य समय में गुणवत्ता के साथ पूर्ण कराया जायेगा। उन्होंने कहा कि तालाब सौदर्यीकरण के तहत पाथवे निर्माण के अलावा विद्युतीकरण किया जायेगा साथ ही आम्बेडकर सामुदायिक भवन बन जाने से समाज के आयोजनों के लिये वार्ड में ही एक अच्छा स्थान मिल जायेगा। इस अवसर पर उप अभियंता श्री डागेश्वर कर्ष, सुश्री पिंकी खाती व सुश्री आयुषी सिंह सहित तीनों वार्ड के वार्डवासी उपस्थित थे।