राजनांदगांव : वार्डो मेे ंविकास कार्य के लिये महापौर ने किया भूमि पूजन…

राजनांदगांव 1 मार्च। नगर निगम द्वारा वार्डो में मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने विकास कार्य कराये जा रहे है, इसी कडी में आज वार्ड नं. 1 में सीमेंट कांक्रिटिंग रोड, वार्ड नं. 2 मंे सीमेंट कांक्रिटिंग रोड व नाली निर्माण, वार्ड नं. 3 में नाली निर्माण एवं वार्ड नं. 7 में सीमेंट कांक्रिटिंग रोड व नाली निर्माण के लिये महापौर श्रीमती हेमा सुदेश देशमुख द्वारा चारो वार्ड में अलग अलग आयोजित कार्यक्रम में भूमिपूजन पूजा अर्चना कर श्रीफल फोड कर किया गया।

इस अवसर पर महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री मधुकर वंजारी, श्रीमती दुलारी बाई साहू व श्री राजा तिवारी, वार्ड नं. 02 के पार्षद श्री अजय छेदैया, वार्ड नं. 3 के पार्षद श्री कमलेश बंधे, पार्षद प्रतिनिधि श्री सचिन टुरहाटे विशेष रूप से उपस्थित थे।


वार्डो मेें आयोजित कार्यक्रम में वार्ड नं. 01 के सौरभ राउत, नितेश बोरकर, कुलदीप शेंडे, संजय बोरकर, मुन्ना रामटेके, कमला बोरकर, वार्ड नं. 2 के उत्तरा देवांगन, मनटोरा बाई, शंकुनतला पाण्डे, दिनेश यादव,

कोमेन्द्र बाई, सुनीता देवांगन,अनुराग गुप्ता, रशमी गुप्ता, वार्ड नं. 7 के अनिल वर्मा, गणेश देवांगन, संतोषी देवांगन,फिरो बाई सिन्हा, हर्षिता अंसारी, कांती सिन्हा द्वारा अतिथियों का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया गया तत्पश्चात अतिथियों ने सीमेंट कांक्रिटिंग रोड व नाली निर्माण कार्य का पूजा अर्चना कर,

श्रीफल फोड कर, गैती चलाकर भूमिपूजन किया।
कार्यक्रम में महापौर हेमा देशमुख ने कहा कि पार्षद एवं वार्डवासियों की मांग पर वार्डो में विकास कार्य कराया जा रहा है, इसी कडी में आज वार्ड नं. 1, 2, 3 व 7 में अधोसंरचना मंद अंतर्गत 7-7 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रिटिंग रोड एवं नाली निर्माण कार्य कराये जाने भूमि पूजन किया गया, उक्त कार्य गुणवत्ता के साथ अतिशीघ्र पूर्ण कराया जायेगा।

नाली बन जाने से उक्त क्षेत्र के घरों से निकलने वाला पानी निकासी में सुविधा होगी। इसी प्रकार रोड बनने से आवागमन में सुविधा होगी। उन्होंने कहा कि मांग अनुसार इसी प्रकार वार्ड में अन्य कार्य कराये जोयेगें। इस अवसर पर उप अभियंता सुश्री सुषमा साहू, व श्री दीपक महला सहित चारो वार्ड के वार्डवासी उपस्थित थे।