राजनांदगांव: वार्ड नं. 22 में विकास कार्य के तहत बनेगा सामुदायिक भवन, रोड का होगा निर्माण…

महापौर ने जनप्रतिनिधियों एवं वार्डवासियों की उपस्थिति में किया भूमिपूजन

राजनांदगांव 12 जून। माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय एवं उप मुख्यमंत्री व नगरीय प्रशासन विभाग के मंत्री मननीय श्री अरूण साव ने राजनांदगांव शहर में विकास कार्य कराने राशि स्वीकृत किए है, जिसके तहत वार्डो में मूलभूत सुविधा रोड नाली के अलावा वार्डवासियो की सुविधा के लिए सामुदायिक भवन, मंच, उद्यान आदि निर्माण कराया जा रहा है। इसी कडी मंे आज अनुपंम उद्यान एवं नीलगिरी पार्क में शिव मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण तथा वार्ड में दो स्थानों पर सीमेंट रोड निर्माण के लिए भूमिपूजन किया जा रहा है। उक्त उदगार महापौर श्री मधुसूदन यादव ने वार्ड नं. 22 में आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में दिए।


महापौर श्री यादव ने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री व उप मुख्यमंत्री की सोच प्रदेश में हर वर्ग का विकास हो तथा सभी को शासन की योजना का लाभ मिले। उसी प्रकार हमारे विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह एवं सांसद श्री संतोष पाण्डे भी राजनांदगांव के विकास में तत्पर रहते है और राजनांदगांव में बडे से बडे तथा छोटे से छोटे कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान करते है। उन्होंने कहा कि इन्ही लोगो के सहयोग से हम शहर में विकास कार्य करायेगे। अनुपंम नगर में तथा वार्ड के अन्य हिस्सो में अन्य कार्य कराये जाने की मांग की जा रही है, जिसे प्राथमिकता तय कर कराया जायेगा।


आज वार्ड नं. 22 में अधोसंरचना मद अंतर्गत 6-6 लाख रूपये की लागत से अनुपंम नगर उद्यान व नीलगिरी पार्क में सामुदायिक भवन निर्माण करने तथा अधोसंरचना पर्यावरण उपकर निधि अंतर्गत दो स्थानों पर 5.20 – 5.20 लाख रूपये की लागत से सीमेंट कांक्रटिंग रोड निर्माण के लिये दोनो जगह आयोजित कार्यक्रम में महापौर श्री यादव ने महापौर परिषद के प्रभारी सदस्य श्री आलोक श्रोती, श्रीमती वर्षा सिन्हा, श्रीमती केवरा राय, श्री डिलेश्वर साहू, वार्ड पार्षद श्रीमती प्रियंका कंुजरेकर, पार्षद श्रीमती श्रुति लोकेश जैन,श्री रवि सिन्हा, श्रीमती अमृता सिन्हा,

श्री सतीश साहू, श्री दुरेन्द्र साहू, श्री सेवक उईके, श्री शेखर यादव, श्री शेखर लश्करे, श्रीमती खेमीन राजेश यादव, पूर्व पार्षद श्री अतुल रायजादा, श्री शरद सिन्हा, श्री विजय राय, पार्षद प्रतिनिधि श्री पंकज कुंजरेकर, सामाजिक कार्यकर्ता श्री सुमित भाटिया, वार्ड के वरिष्ठ डॉ. एम.डी. दिवाकर, श्री कचरू शर्मा, श्री शिव अग्रवाल, श्री रूपचंद भिमनानी, श्री मूलचंद भंसाली व श्री संदीप भट्टाचार्य, श्री जीवन चतुर्वेदी, श्री प्रमोद साहू, अनुपंम नगर सोसायटी के अध्यक्ष श्री राजा भाटिया की उपस्थिति में शिव मंदिर में पूजा अर्चना कर गैती चलाकर भूमिपूजन किया।


भूमिपूजन के पूर्व अनुपंम नगर के विनोद लोहिया, संयज शर्मा, विनय ठाकुर, जगदेव सिंह, किशोर महेश्वरी, सोनू भाटिया, कृष्णा तिवारी, टीकाराम त्यागी तथा नीलगिरी पार्क के श्रीमती अर्चना राजपूत, सातोबाई साहू, रिता सिंह, शीतल गौतम, सुधीर सेण्डे, किरण सेण्डे, एस.के. भट्ट, अश्वनी क्षीरसागर, हामीद हुसैन, पी.सी. जेम्स, अनमोल विश्वास, अंशु गौतम ने अतिथियो का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया। इस अवसर पर उप अभियंता श्री तिलक राज ध्रुव सहित वार्डवासी बड़ी संख्या में उपस्थित थे।