back to top

राजनांदगांव : आयुष ग्राम अर्जुनी में नि:शुल्क एनसीडी कैम्प एवं जनजागरूकता शिविर का हुआ आयोजन…

राजनांदगांव 12 जून 2025। आयुष विभाग द्वारा डोंगरगांव विकासखंड के आयुष ग्राम अर्जुनी में राष्ट्रीय गैर संचारी रोग नियंत्रण कार्यक्रम एवं राष्ट्रीय आयुष मिशन के तहत नि:शुल्क एनसीडी कैम्प एवं जनजागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में  कुल 69 रोगी लाभान्वित हुए। जिसमें 51 रोगियों की  ब्लड प्रेशर एवं मधुमेह की जांच की गई एवं आहार-विहार की जानकारी दी गई। 

शिविर में उपस्थित ग्रामीणजनों को गैर संक्रामक रोगों के कारण, लक्षण एवं बचाव के बारे में तथा योग, प्राणायाम, दिनचर्या एवं ऋतुचर्या पालन के संबंध में आवश्यक जानकारी दी गई और औषधि का वितरण किया गया। शिविर में आयुष चिकित्सक डॉ. अनमोल गुप्ता, आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ. मधु बंछोर, योग चिकित्सक डॉ. स्नेहा देशमुख, फॉर्मासिस्ट श्री सुनील अग्रवाल, औषधालय सेवक श्री दुजलाल कुंजाम, पीटीएस श्री छबीलाल यादव उपस्थित थे। 
Advertisements

You cannot copy content of this page