
शिविर के माध्यम से वार्डवासियों ने केन्द्र सरकार की योजनओं के बारे में भारी तादात में लाभ लेने ली जानकारी, लाभार्थियों ने किया अनुभव साझा

अंतिम दिन मोहारा में आयोजित शिविर में महिलाओं की रही भागीदारी
राजनांदगांव 27 फरवरी। केन्द्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं की नागरिकों को जानकारी देने एवं लाभान्वित करने विकसित भारत संकल्प यात्रा के तृतीय चरण के मोबाईल वेन तीन दिनों तक शहर में रही। निगम सीमाक्षेत्र के चारो दिशाओं में नगर निगम द्वारा 6 शिविर आयोजित की गयी, जहॉ चल चित्र के माध्यम से प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के संदेश को सुनाकर विकसित भारत के उद्देश्य की जानकारी दी गयी।
अंतिम दिन मोहारा मेें आयोजित शिविर में केन्द्र सरकार की योजना का लाभ लेने महिलाओें मे उत्साह था। शिविर का शुभारंभ समाजसेवी श्री राजेन्द्र गोलछा ने नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु, पार्षद सर्वश्री शिव वर्मा, राजेश जैन रानू, गप्पू सोनकर, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता, अरूण देवांगन, पूर्व पार्षद श्रीमती शकंुतला देवांगन, पार्षद प्रतिनिधि श्री अरूण दामले व श्री अरूण साहू सहित श्री आलोक श्रोती, आकाश चोपड़ा,

सोमेश मानिकपुरी, कमलेश प्रजापति, वेकटेश राव, की उपस्थिति में विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर का शुभारंभ फिता काट कर छत्तीसगढ़ महतारी के तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर दीप प्रज्जवलित कर राजगीत के माध्यम से किया एवं उपस्थितजनों को शपथ दिलाये। शुभारंभ के पूर्व कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेेके,प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव,प्र.सहायक अभियंता सुश्री पिंकी खाती एवं निगम के अधिकारियों ने अतिथियों का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया।
अतिथियों द्वारा सभी स्टालो का अवलोकन कर हितग्राहियो से केन्द्र सरकार की योजनाओं का लाभ लेने अपील की तथा गर्भवती महिलाओं की गोदभराई का सामान देकर बच्चों का अन्नप्राशन किया एवं स्वास्थ्य बालक व बालिका को पुरूस्कृत किया साथ ही उत्कृष्ठ कार्य करने वाली महिला समूहों में मोहारा वार्ड नं. 47 की नवशक्ति स्व सहायता समूह, नवदीप स्व सहायता समूह,
मॉ अन्नपूर्णा स्व सहायता समूह, मॉ तुलसी स्व सहायता समूह तथा गायत्री स्व सहायता समूह को श्रीफल व प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया, इसके अलावा प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के तहत तानिया शर्मा, तामेश्वरी साहू, संगीता साहू को स्व रोजगार के लिय बैकों द्वारा स्वीकृत ऋण का चेक एवं राजेश दुबे, दिलीप कुमार साहू व मुस्कान को आयुष्मान कार्ड का वितरण किये।
समाजसेवी श्री राजेन्द्र गोलछा ने अपने उदबोधन में कहा कि समय मंे परिवर्तन आता है, आज हमारे हिन्दूस्तान में भी जबरदस्त बदलाव आया है। राम राज्य की स्थापना हुई है, राम राज्य मतलब जनता मजबूत एवं खुश रहे। उन्होंने कहा कि इसी राम राज्य की परिकल्पना को यशस्वी प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी ने साकार किया,
5 सौ साल का इंतजार खत्म हुआ और उनके नेतृत्व में प्रभू राम की अयोध्या में मंदिर बना जहॉ उनकी प्रतिमा स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि राम राज्य के तहत मोदी जी ने अपने कार्यकाल में देश के अंतिम व्यक्ति तक प्रत्येक योजनाओं का लाभ पहुचाया और जो योजना के लाभ से वंचित हो गये उनके लिये विकसित भारत संकल्प यात्रा प्रारंभ की उक्त यात्रा आपके शहर में वार्ड मंे पहुची तथा शिविर के माध्यम से लाभ दिया जा रहा है। जिसके लिये मैं मोदी जी को धन्यवाद ज्ञापित करता हूॅ, साथ ही नगर निगम परिवार को भी शिविर लगाने के लिये धन्यवाद देता हूॅॅ।
शिविर मेें नेताप्रतिपक्ष श्री किशुन यदु ने अपने संबोधन में कहा कि आज तृतीय चरण का अंतिम शिविर है, मैं अधिकारियों से चाहुगा कि पहले व दूसरे चरण के शिविर एवं तृतीय चरण के शिविर में कितने आवेदन आये, कितने का निराकरण हुआ, कितना निराकरण करना है, उसकी समीक्षा करे, और अतिशीघ्र हितग्राहियों को योजना का लाभ देवे। उन्हांेने वार्डवासियों सहित शिविर मंे उपस्थित सभी विभागों के अधिकारियों का शिविर के सफल संचालन के लिये आभार व्यक्त किया।
पार्षद श्री शिव वर्मा, सुश्री मणीभास्कर गुप्ता तथा श्री अरूण देवांगन ने भी कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से वार्डो में आयोजित शिविर में उपस्थित होकर केन्द्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।
अंतिम दिन शिविर में भी वार्डवासियों ने उपस्थित देकर में योजनाओं की जानकारी लेकर किया आवेदन
शिविर में मोहारा तथा आस पास वार्डो के लगभग 15 सौ से अधिक लोग शिविर में एवं पोर्टर के माध्यम से जानकारी लिये और योजनओं का लाभ लेने पंजीयन कराया।
प्रधानमंत्री स्व निधि योजना के लिये 1 ने पंजीयन कराया, आयुष्मान कार्ड के लिये 500 ने, आधार के लिये 20 ने, उज्जवला योजना के लिये 15 ने, प्रधानमंत्री आवास योजना के लिये 12 ने पंजीयन कराया तथा सैकडों लोगों ने विभिन्न योजनाओं की जानकारी लेकर आवेदन लिये। शिविर में लगभग 200 से अधिक लोगांे ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवा प्राप्त किया।
मेरी कहानी मेरी जुबानी के माध्यम से 05 लोगों ने किया अनुभव साझा
केन्द्र सरकार की योजनाओं के लाभार्थियों ने मेरी कहानी मेरी जुबानी के पहल के तहत 05 लोगों ने अपने अनुभव साझा किये। जिनमें प्रधानमंत्री सुरक्ष्तिा मातृत्व योजना, आयुष्मान कार्ड से निःशुल्क ईलाज कराकर तथा महिला स्व सहायता समूह की महिलाओें ने प्रधानमंत्री स्व निधि योजनांतर्गत ऋण लेकर लाभ प्राप्त कर अपना अनुभव साझा कर सभी लाभार्थियों ने प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी जी का आभार व्यक्त किया।
इसके अलावा विकसित भारत संकल्प यात्रा के संबंध में ऑनलाईन क्विज में भी 24 लोगांे ने भाग लिया। कार्यक्रम में नगर निगम के अलावा स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास, श्रम विभाग,राजस्व विभाग सहित विभिन्न विभागों ने स्टाल लगाकर योजनाओं की जानकारी दिये।
आज के मोहारा में आयोजित अंतिम शिविर में श्री मनोहर यादव एवं उनकी टीम के द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से शासन की योजनाओं की जानकारी दी गयी तथा उनकी टीम के श्री विकास जामुलकर ने हास्य व्यंग कर लोगों को बाधे रखा। शिविर के अंत में नोडल अधिकारी एवं प्र.कार्यपालन अभियंता श्री कामना सिंह यादव ने जनप्रतिनिधियों, नागरिकों,
पार्षदों, पत्रकार बंधुओ तथा लाभार्थियों का आभार व्यक्त किया साथ ही सभी विभाग के अधिकारियों जिन्होंने विकसित भारत संकल्प यात्रा शिविर में अपनी सहभागिता दी उनका धन्यवाद ज्ञापित किया। शिविर का संचालन महापौर परिषद के सचिव श्री संजीव कुमार मिश्रा ने किया, शिविर में पार्षद, पूर्व पार्षद, अधिकारी कर्मचारी सहित लाभार्थी व वार्डवासी उपस्थित थे।









































