
राजनांदगांव जिला पंचायत की पूर्व अध्यक्ष एवं प्रदेश भाजपा पंचायत प्रकोष्ठ की सहसंयोजक श्रीमती गीताघासी साहू केंद्रीय बजट 2026- 27 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि आज संसद के बजट सत्र में मा० प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल एवं दूरदर्शी मार्गदर्शन में मा० केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सितारमण जी द्वारा प्रस्तुत बजट सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी एवं करोड़ों देशवासियों की आशाओं, आकांक्षाओं औरमहत्वाकांक्षाओं के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला है। केंद्रीय बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने महिलाओं के लिए एक नई पहल सी-मार्ट (She Marts) की घोषणा की है। यह योजना महिलाओं के व्यवसाय और उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से लाई गई है।
इस बजट से गांव और गरीब की, कृषि और किसान की तस्वीर तथा तकदीर बदलेगी। भारतीय कृषि विकसित बने और किसान आत्मनिर्भर हों इसके लिए बजट में कृषि तथा संबद्ध क्षेत्र हेतु ₹1,62,671 करोड़ का प्रावधान किया है। साथ ही ग्रामीण विकास हेतु ₹2,73,108 करोड़ का प्रावधान किया गया है, ताकि गांव विकास के इंजन बन सकें।









































