
राजनांदगांव। विजयादशमी पर्व के शुभ अवसर पर परंपरा अनुसार इस वर्ष भी पुलिस लाइन शस्त्रागार में विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव मोहित गर्ग ने किया।
पूजन कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऑप्स मुकेश ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन, पुष्पेंद्र नायक, उप पुलिस अधीक्षक तनुप्रिया ठाकुर, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नंदकिशोर गौतम, थाना बसंतपुर प्रभारी निरीक्षक एमन साहू, थाना लालबाग प्रभारी निरीक्षक रजेश साहू, ओपी चिखली प्रभारी उनि. कैलाश मरई, ओपी तुमड़ीबोड प्रभारी निरीक्षक दिलीप पटेल, रक्षित निरीक्षक लोकेश कुमार कसेर सहित बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने शपथ दिलाई कि शस्त्रों का उपयोग कभी निर्दोष पर नहीं किया जाएगा, बल्कि असहाय और आमजन की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित स्टाफ को प्रसाद वितरण किया गया।
इसी तरह जिले के सभी थानों, चौकियों और कैंपों में भी थाना प्रभारियों की मौजूदगी में शस्त्र पूजन संपन्न हुआ।









































