back to top

राजनांदगांव : पूजा पंडालों में विराजित देवी मां की प्रतिमाओं की बाजे-गाजे के साथ निकली विसर्जन शोभायात्रा…

राजनांदगांव। नवरात्र पर्व के तहत गुरुवार को दशहरा पर्व के दिन पूजा पंडालों में विराजित देवी मां की प्रतिमाओं की बाजे-गाजे एवं गुलाल-अबीर बिखेरकर सम्मान विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे शहर के प्रमुख मार्गों में यही माहौल था। दिनभर श्रद्धा-भक्ति का वातावरण निर्मित रहा।

Advertisements

ज्ञात हो कि शारदीय नवरात्र पर्व के तहत शहर सहित ग्रामीण इलाकों में बड़ी संख्या में पूजा समितियों द्वारा देवी मां की भव्य मूर्तियां पूजा पंडालों में स्थापित कर व्यापक साज-सजावट की गई थी। पूरे दस दिन विधि-विधान से पूजा-अर्चना का दौर जारी रहा।

अष्टमी हवन के पश्चात कई स्थानों पर जंवारा एवं देवी प्रतिमाएं विसर्जन की गई। यह सिलसिला गुरुवार दशहरा के दिन तक जारी रहा।

नदी तट पर गूंजे जयकारेः शहर में दोपहर से देवी मां की प्रतिमाओं को बाजे-गाजे, जसगीत एवं गुलाल-अबीर बिखेरकर भक्त शोभायात्रा निकालते हुए विसर्जन किए। इस दौरान मोहारा शिवनाथ नदी तट पर बड़ी संख्या में भक्तों की उपस्थिति रही। माता के जयकारों से शिवनाथ नदी तट गूंजता रहा।

Advertisements

You cannot copy content of this page