राजनांदगांव: विद्यार्थियों की सुरक्षा के लिए विशेष अभियान, बस चालकों की शराब जांच…

स्कूली बस चालकों की शराब जांच, सभी चालक पाए गए सुरक्षित

Advertisements

राजनांदगांव। विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यातायात पुलिस राजनांदगांव द्वारा स्कूली बस चालकों की नियमित जांच अभियान के तहत बुधवार को शराब सेवन की जांच की गई। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में की गई।

यातायात पुलिस द्वारा युगांतर पब्लिक स्कूल एवं नीरज पब्लिक स्कूल, बोरी के कुल 25 स्कूली बस चालकों की ब्रेथ एनालाइज़र मशीन से जांच की गई। जांच के दौरान कोई भी चालक शराब के नशे में वाहन चलाते हुए नहीं पाया गया। सभी चालक सुरक्षित, सतर्क एवं यातायात नियमों का पालन करते हुए पाए गए। यातायात पुलिस ने सभी स्कूली बस चालकों से अपील की है कि वे वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें और यातायात नियमों का पूर्ण रूप से पालन करें, ताकि विद्यार्थियों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बच्चों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए इस तरह की जांच आगे भी नियमित रूप से जारी रखी जाएगी।