
राजनांदगांव। बिहार के जहानाबाद विधान परिषद के सदस्य अनिल शर्मा का
राजनांदगांव विधानसभा क्षेत्र में प्रवास के दौरान भारतीय जनता पार्टी के व्यापार प्रकोष्ठ दक्षिण मंडल के संयोजक जैनम बैद के निवास में आगमन हुआ। इस दौरान उन्होंने सभी व्यापारियों के साथ चर्चा किया।

विधान परिषद के सदस्य अनिल शर्मा ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर चर्चा किया। जिसमे प्रमुख रुप से थोक कपड़ा व्यापारी संघ, हार्डवेयर संघ, कंस्ट्रक्शन संघ, थोक चिल्लर अनाज सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए महत्त्वपूर्ण दिशा निर्देश दिए।










































