राजनांदगांव डोंगरगढ़ विधायक एवं अध्यक्ष अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण भुनेश्वर बघेल क्षेत्र के कोरोना काल में मृतक के परिजनों से मिलने पहुंचे व पर्यावरण दिवस के अवसर पर परिजनों को पौधा भेटकर उनकी सुरक्षा के लिए प्रेरित किए। विधायक बघेल ने कहा कि कोरोना काल में हमने हमारे बहुत से साथियों को खोया है । उनकी भरपाई संभव नहीं है। परिवार जनों को विधायक बघेल ने हमेशा साथ में खड़े रहने की बात कही है।










































