back to top

दुर्ग : सोशल मीडिया पर अश्लील वीडियो अपलोड करने वाला गिरफ्तार….

दुर्ग : सोशल मीडिया में अश्लील वीडियो अपलोड करने वाले आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार किया है सोशल मीडिया पर महिला एवं बच्चे से संबंधित किए जा रहे अपराधों की जांच पर एनसीआरबी नई दिल्ली द्वारा प्राप्त शिकायत में थाना दुर्ग में धारा 67 ए आईटी एक्ट के तहत आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया था । थाना प्रभारी राजेश बागड़े के नेतृत्व में टीम ने आरोपी अनिल महोबिया 35 वर्ष निवासी तमेर पारा दुर्ग को गिरफ्तार किया है ।

आरोपी ने 4 जुलाई 2020 को अपने फेसबुक आईडी में वीडियो अपलोड कर सोशल मीडिया में प्रसारित किया था । अपराध कायम करने के 4 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राजेश बागड़े उपनिरीक्षक मुकेश चौधरी, प्रधान आरक्षक जनक दास वैष्णव ,आरक्षक रविंद्र सिंह , पोषण साहू की विशेष भूमिका रही।

Advertisements

You cannot copy content of this page