राजनांदगांव 30 मई 2021- डोंगरगांव विधायक व छत्तीसगढ़ पिछड़ा वर्ग प्राधिकरण बोर्ड के अध्यक्ष दलेश्वर साहू व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा 29 मई शनिवार शहर के वरिष्ठ कांग्रेसी, पूर्व पार्षद व प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी स्व.बसंत बहेकर जी के बीएन मिल चाल निवास पर परिजनों से भेंट मुलाकात की। विधायक साहू ने परिजनों से भेंटकर अपनी संवेदना व्यक्त की।

वहीं शहर अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने परिजनों से हरसंभव मदद व सहायता के लिए आश्वस्त किया। इसके पश्चात विधायक व शहर अध्यक्ष लखोली निवासी वृक्षप्रेमी स्व.मधु साहू के निवास पहुँचकर हर्ष साहू की माता ममता साहू के निधन पर गहरा दुख व्यक्त कर परिजनों को ढांढस बंधाया। इसके बाद लखोली वार्ड पार्षद दुलारी बाई साहू के निवास पर पहुँचकर दुलारी बाई साहू के ज्येष्ठ पुत्र गणेश साहू के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की।
विधायक साहू ने कहा कि यह हम कांग्रेसजनों के लिए अपूरणीय क्षति है। स्व. बहेकर व गणेश साहू की सक्रियता को कांग्रेसजन कभी भूल नहीं पाएगा उनका असामयिक निधन से कांग्रेस परिवार को गहरा आघात हुआ है।
वहीं कोरोना काल में उत्कृष्ठ सेवा के लिए डा.गौरव जैन के निवास जनता कालोनी पहुँचकर डोंगरगांव विधायक दलेश्वर साहू व शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने उनकी कार्यों की सराहना की।
इस दौरान दक्षिण ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री हनी ग्रेवाल, अमित चंद्रवंशी, पार्षद मनीष साहू, महेश साहू, भोला यादव व वार्डवासी उपस्थित थे।










































