राजनांदगांव: विश्व ब्राह्मण महिला मंडल के द्वारा पौधारोपण किया गया…

सावन मास के शुभ अवसर पर विश्व ब्राह्मण महिला मंडल के द्वारा पौधारोपण का कार्यक्रम कराया गया । समाज की महिलाओं द्वारा बड़े ही हर्ष उत्साह के साथ विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया गया। जिसमें विशेष रूप से बेलपत्र समीन पत्र व आंवला का पौधा रोपण किया गया।

महिला महिला मंडल द्वारा नगर निगम परिसर व मुक्तिधाम एवं मंदिरों में पौधारोपण किया गया।इस अवसर पर पर मौसमी शर्मा, सुमित्रा शर्मा, ममता शर्मा, रंजना शर्मा ,मीना पांडे , दीपा गुरु ,लक्ष्मी शर्मा एवं समाज की महिलाएं उपस्थित थी।