राजनांदगांव : विश्व योग दिवस पर छुईखदान नगर पंचायत अध्यक्षा पार्तिका ने रोपे पौधे…

राजनांदगांव/छुईखदान – आज अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ब्रह्मकुमारी बहनों ने शासकीय कन्या शाला छुईखदान परिसर में पौधारोपण कर योग दिवस मनाया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्षा श्रीमती पार्तिका संजय महोबिया ने पौधे रोपित कर ब्रह्मकुमारी सभी बहनों को योग दिवस की शुभकामनाएं दी और हरियर छुईखदान बनाने का संकल्प दिलाया।

अध्यक्षा ने कहा कि छुईखदान शहर में बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण कर हरीयर छुईखदान की कल्पना को साकार करना है, इसमें सभी ब्रह्मकुमारी बहनों एवं आम जनता के सहयोग से संभव हो सकता है, इस कार्यक्रम में डॉ विनय गिरिपुंजे, भारती रजक प्राचार्य एवं ब्रह्माकुमारी बहने उपस्थिति थी।