back to top

राजनांदगांव : आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजनांदगाँव में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस…..

राजनांदगांव – 21/06/2022- दिन- मंगलवार, अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के शुभावसर पर आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजनांदगाँव में प्रभात योग कार्यक्रम, योग संवाद, सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था, जिसमें संस्था के समस्त प्रशिक्षार्थियों ने हिस्सा लिया। सुबह योग कार्यक्रम में बाहर से आये विशेष प्रशिक्षकों के द्वारा योग करवाया गया तथा योग के लाभ बताएँ गए।

तत्पश्चात योग पर कक्षा में संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया जिसमें संस्था के कर्मचारियों के साथ बच्चों ने भी अपने विचार रखे। इस कार्यक्रम में बाहर से आये योग प्रशिक्षकों को ससम्मान प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। संस्था में कार्यरत नम्रता पाटिल जो कि योग के क्षेत्र में राज्य स्तर तक अपनी प्रतिभा प्रस्तुत कर चूंकि है उन्हें भी प्रशस्ति पत्र के द्वारा सम्मानित किया गया। संवाद कार्यक्रम में अच्छे संवाद करने वाले प्रशिक्षार्थी छात्र छात्राओं को इस संस्था के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश देवांगन के द्वारा सम्मान की राशि प्रस्तुत कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर आईसेक्ट प्रधानमंत्री कौशल केंद्र राजनांदगाँव के क्षेत्रीय प्रबंधक रूपेश देवांगन के साथ संस्था के समस्त कर्मचारी रंजीत सिंह, ऋषभ यदु, नोमेश्वर साहू, कुलदीप साहू, सुभाष साहू, प्रीतम सोनकर, प्रिया ठाकुर, तृप्ति देवांगन, रूबी बोरकर, नम्रता पाटिल, हीरेन्द्र साहू इत्यादि मौजूद रहे।

Advertisements

You cannot copy content of this page