
लोकसभा निर्वाचन 2024
– वीडियो निगरानी टीम का किया गया गठन
राजनांदगांव 04 मार्च 2024। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रायपुर के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के तहत लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र 6-राजनांदगांव के लिए निर्वाचन व्यय अनुवीक्षण हेतु विधानसभावार वीडियो निगरानी टीम का गठन किया गया है।
प्रत्येक वीडियो निगरानी दल विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान प्रत्येक अभ्यर्थी के व्यय से संबंधित सभी वाहनों, घटनाओं, पोस्टरों, कट-आउट, राजनैतिक सभा, रैली की वीडियो सूटिंग करेगी। प्रत्येक वीडियो निगरानी दल लोकसभा निर्वाचन के दौरान प्रत्येक दिन अनुलग्नक-ख 15 के साथ में दिए गये प्रोफार्मा में एक संकेत पत्र (क्यू शीट) रिकार्ड की गई सीडी के साथ वीडियो अवलोकन टीम को भेजना सुनिश्चित करेंगे। प्रत्येक दल के साथ एक वीडियोग्राफर साथ रहेंगे।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 74-डोंगरगढ़ अंतर्गत दल क्रमांक 1 में सहायक विकास विस्तार अधिकारी संलग्न जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री धनेश्वर साहू एवं दल क्रमांक 2 में सहायक विस्तार अधिकारी संलग्न जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री अजय बनसोड तथा रिजर्व में उप अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्री ऋषभ सुलाभे की ड्यूटी लगाई गई है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 75-राजनांदगांव अंतर्गत दल क्रमांक 1 में विकास विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव श्री मनीष कुमार एवं दल क्रमांक 2 में कृषि विकास अधिकारी सहायक भूमि संरक्षक राजनांदगांव श्री हरि लाल एमेश्वरी तथा रिजर्व में वरिष्ठ सहकारी निरीक्षक राजनांदगांव श्री कृष्ण कुमार चंद्रवंशी की ड्यूटी लगाई गई है।
विधानसभा क्षेत्र 76-डोंगरगांव अंतर्गत दल क्रमांक 1 में सहायक विस्तार अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री दवेन्द्र कुमार एवं दल क्रमांक 2 में विकासखंड समन्वयक जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री विजय कुमार तथा रिजर्व में उप अभियंता जनपद पंचायत डोंगरगांव श्री सकील खान की ड्यूटी लगाई गई है।
विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 77-खुज्जी अंतर्गत दल क्रमांक 1 में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री हीरालाल चंद्रवंशी एवं दल क्रमांक 2 में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री घनश्याम सिंह तथा रिजर्व में सहायक आंतरिक लेखा परीक्षण एवं करारोपण अधिकारी जनपद पंचायत छुरिया श्री दानेन्द्र सिंह ठाकुर की ड्यूटी लगाई गई है।









































