
0 इस महत्वपूर्ण कार्यकम में शामिल होगे एआईसीसी महासचिव व छग प्रभारी सचिन पायलट
0 पीसीसी महामंत्री संगठन प्रशासन मलकीत सिंह गेंदू ने कांग्रेसजनों की साथ की रायशुमारी
राजनांदगांव। केन्द्र की मोदीनीत भाजपा सरकार की जनविरोधी व लोकतंत्र विरोधी नीतियों के खिलाफ अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा पूरे देश में ‘‘वोट चोऱ गद्दी छोड‘‘ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है। राजनांदगांव जिले में आयोजित इस अभियान को सफल बनाने व एआईसीसी महासचिव, व छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट का आगमन राजनांदगांव जिले में हो रहा जिसको लेकर महत्वपूर्ण बैठक 14 सितंबर रविवार को नंदई सतनाम भवन में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा व ग्रामीण कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भागवत साहू के नेतृत्व में बैठक आहूत की गई। बैठक का संचालन अमित चंद्रवंशी ने किया।

शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के शीर्ष नेतृत्व राहुल गांधी जी द्वारा पूरे देश में ‘‘वोट चोऱ गद्दी छोड‘‘ जनजागरण अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत छग प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देशानुसार आगामी 18 सितंबर को जिले में केन्द्र भाजपा सरकार के खिलाफ ‘‘वोट चोऱ गद्दी छोड‘‘ अभियान व सभा का आयोजन किया जाएगा। जिसमें विशेष रूप से एआईसीसी महासचिव व छग प्रभारी सचिन पायलट शामिल होंगे। कार्यक्रम की तैयारियों की रूपरेखा के संबंध में पीसीसी महामंत्री संगठन, प्रशासन मलकीत सिंह गेंदू की विशेष उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई।
बैठक को विधायक दलेश्वर साहू, श्रीमती हर्षिता बघेल, भोलाराम साहू, पूर्व खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन, पूर्व युवा आयोग अध्यक्ष जितेन्द्र मुदलियार, संभागीय प्रवक्ता कमलजीत सिंह पिन्टू, वरिष्ठ कांग्रेसी कुतबुद्दीन सोलंकी, श्रीकिशन खंडेलवाल, पदम कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता रूपेश दुबे, शाहिद खान, बृजेश शर्मा, मेहुल मारू, आफताब आलम, दिनेश शर्मा, रमेश डाकलिया, पूर्व महापौर नरेश डाकलिया, हेमा देशमुख, ननि नेताप्रतिपक्ष संतोष पिल्ले, इकरामुद्दीन सोलंकी, उत्तर ब्लॉक अध्यक्ष आसिफ अली, दिना सोनकर, भरत सोनी ने आयोजन के संबंध में अपनी बाते रखी।

पीसीसी महामंत्री संगठन, प्रशासन मलकीत सिंह गेंदू ने कहा कि एआईसीसी द्वारा निर्धारित कार्यक्रम ‘‘वोट चोऱ गद्दी छोड‘‘ चलाया जा रहा है जिसके तहत आगामी 18 सितंबर को राजनांदगांव जिले में होना है जिसके लिए यात्रा प्रभारी सचिन पायलट जी आ रहे है। आयोजन कैसे होगा, उनका प्रारूप कैसा होगा कैसे भव्य स्वरूप देंगे इस पर चर्चा हुई है। साथ शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर यात्रा का स्वागत किया जाएगा साथ ही मोटर साइकिल रैली, सभाएं के साथ यात्रा चलेगी, यात्रा को लेकर जिले के कांग्रेसजनों में काफी उत्साह देखा और कार्यकर्ताओं से जोश देखा निश्चित ही हजारों की संख्या में कार्यकर्ता अपने नेता को देखने व सुनने आएंगे।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व विधायक छन्नी साहू, पीसीसी महासचिव थानेश्वर पाटिला, रमेश राठौर, नत्थूलाल अग्रवाल, विवेक वासनिक, शहर कांग्रेस उपाध्यक्ष विकास त्रिपाठी, सविता ठाकुर, मोहम्मद यहया, महामंत्री झम्मन देवांगन, फिरोज अंसारी, नरेश शर्मा, हनी ग्रेवाल, मन्ना यादव, मोती साहू, महेन्द्र यादव, अकील मेमन, अगेश्वर देशमुख, डा.नरेन्द्र साहू, अभिमन्यु मिश्रा, मोहिनी सिन्हा, दिनेश भानुशाली, महिला कांग्रेस अध्यक्ष माया शर्मा, पार्षद हमीन हुद्दा, ब्लॉक अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, घनश्याम देवांगन, सुरेश सिन्हा, गोपीचंद गायकवाड़, शकील रिजवी, शेषनाथ, नारायण सोनी, नीरज कन्नौजे, मामराज अग्रवाल,
मनीष गौतम, अशोक फडनवीस, आफताब अहमद, मदन साहू, मधुबाला श्रीवास्तव, सीमा यादव, विष्णु लोधी, मो इब्राहिम, राजेश चौहान, चुम्मन साहू, कामदेव वर्मा, आरबी मिश्रा, सुरेन्द्र देवांगन, रितेश जैन, संदीप जायसवाल, दौलत चंदेल, सागर ताम्रकार, विजय सिंह, रवि कुमार, तजेन्द्र वैष्णव, मेघराज चंद्राकर, संदीप सोनी, गोपी रजक, मानसिंग साहू, बबलू कसार, स्वतंत्रदास साहू, अरशद खान, चंद्रकला देवांगन, मुस्तफा जोया, पूर्णिमा नागदेवे, भोला यादव, मनीष सिमनकर, नरेश साहू, अतुल शर्मा, चेतन सिन्हा, रूपेश साहू, चंद्रशेखर वैष्णव, किशन सिन्हा, विनोद यादव, राजकुमार गुप्ता, सीताराम श्रीवास, राजा यादव, शैलेष ठावरे, तामेश्वर बंजारे, खिलेश्वर बंजारे, रोहित चंद्राकर, धर्मेन्द्र साहू, लीलाधर साहू, चुम्मन निषाद, धीरज रामटेके,
अवधेश प्रजापति, नंदकुमार वर्मा, रतन यादव, बिरेन्द प्रजापति, विपल साहू, परस साहू, नंदलाल बंधे, पुरूषोतम साहू, जमुना साहू, ज्ञानदास मानिकपुरी, भरत भूषण शर्मा, मोतीलाल, मोहसिन कुरैशी, फारूक गोरी, हरीश भंडारी, हीरा सोनी, शिशुपाल भारती, उमरसिंह, मो. करीम, डा.राकेश कुमार, रितेश जैन, चंद्रशेखर मालेकर, नरेन्द्र देवांगन, सुनील कोसरी, टेकूराम साहू, शंकर देशलहरे, महेश यादव, रूपेश साहू, मदन साहू, अनीस खान, सूरज शर्मा, ठाकुरराम साहू, राजू बारमाटे, शानू सिद्दकी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित थे।









































