राजनांदगांव : शंकरपुर सेन्टर में कचरा पृथककरण नहंी करने पर जताई नराजगीसेन्टर सुपरवाईजर को हटाने के दिये निर्देश…

आयुक्त आज प्रातः निरीक्षण में पहुचे मोतीपुर व शंकरपुर

मेडिकल व समान्य वेस्ट एक साथ रखने पर संजीवनी हार्ट केयर पर लगाये 5 हजार रू. जुर्माना

राजनांदगांव 31 जनवरी। नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता प्रत्येक दिन प्रातः वार्डो में सफाई व्यवस्था के साथ साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण कर रहे है, निरीक्षक की कडी में आज मोतीपुर व शंकरपुर क्षेत्र में भ्रमण कर शंकरपुर एसएलआरएम सेन्टर में अव्यवस्था पर नराजगी व्यक्त करते हुये संबंधित को हटाने के निर्देश दिये, वही संजीवनी हार्ट केयर नर्सिंग होम द्वारा मेडिकल एवं समान्य वेस्ट एक साथ रखने पर 5 हजार रूपया जुर्माना लगाया। साथ ही निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ध्यान देने तकनीकि अधिकारियों को चेतावनी दिये।


आयुक्त श्री गुप्ता सर्वप्रथम मोतीपुर व शंकरपुर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था का जायजा लेकर सफाई में गुणात्मक सुधार के निर्देश देते हुये निर्धारित समय तक सफाई करने के अलावा सार्वजनिक स्थलों व तालाबों के आस पास भी साफ सफाई रखने के निर्देश प्र.स्वास्थ्य अधिकारी श्री राजेश मिश्रा को निर्देशित किये।

उन्होंने शंकरपुर एसएलआरएम सेन्टर में अव्यवस्था देखकर नराजगी व्यक्त करते हुये कहा सेन्टर में कचरा पृथककरण पर्याप्त रूप से नहीं हो पा रहा है, सेन्टर के सामने कचरे का ढेर कार्य में लापरवाही प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने सेन्टर सुपरवाईजर श्रीमती लक्ष्मी देवांगन को हटाने के निर्देश दिये, इसके अलावा सेन्टर में मेडिकल वेस्ट व समान्य वेस्ट एक साथ पाये जाने पर जानकारी

लेकर संबंधित संजीवनी हार्ट केयर नर्सिंग होम पहुच नराजगी व्यक्त करते हुये कहा कि आपके द्वारा समान्य कचरा व मेडिकल संबंधी कचरा डोर टू डोर कचरा संग्रहण गाडी में एक साथ डाला जा रहा है, जो कि नियम विरूद्ध है। इसके लिये नर्सिंग होम पर 5 हजार रूपया जुर्माना लगाकर चेतावनी दिये। उन्होंने पार्किग एवं अन्य व्यवस्था भी दुरूस्त करने संबधित को निर्देशित किये। साथ ही स्वास्थ्य अधिकारी से कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में इस प्रकार की लापरवाही न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाये।


मोतीपुर वार्ड नं. 08 में निर्माण कार्य निरीक्षण के दौरान आयुक्त श्री गुप्ता नाली निर्माण देख फिनिसिंग के साथ कार्य कराने, पानी निकासी की पर्याप्त व्यवस्था करने तथा तराई कराने के निर्देश कार्यपालन अभियंता श्री यू.के.रामटेकेे को दिये। सुलभ शौचालय का निरीक्षण कर सुलभ इंटर नेशनल वाले को आवश्यक मरम्मत एवं मेटनेश करने के निर्देश दिये, उन्होंने कहा कि पब्लिक सुविधा में किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

इसके अलावा नवागांव टेंचिंग ग्राउण्ड में एफएसटीपी को देख आवश्यक मरम्मत करने के निर्देश दिये तथा कचरा के भंडारण को शीघ्र निपटान करने निर्देशित किये। निरीक्षण के दौरान सहायक अभियंता श्री प्रणय मेश्राम, प्र.सहायक अभियंता श्री दिलीप मरकाम, उप अभियंता श्री दीपक महला व श्री डागेश्वर कर्ष, जिला समन्वयक एसबीएम श्री देवेश साहू व श्री कीर्तन साहू, समयपाल श्री चिराग मेश्राम उपस्थित थे।