
साथ ही मारपीट व हुल्लड़बाजी करने वाले युवक पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई, दो गिरफ्तारी वारंट तामील

राजनांदगांव। पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.) के निर्देश एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा तथा नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती वैशाली जैन (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना बसंतपुर पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए अवैध शराब कारोबारियों, असामाजिक तत्वों और फरार आरोपियों पर शिकंजा कस दिया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक एमन साहू के नेतृत्व में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस टीम ने आरोपी ओमप्रकाश ठाकुर पिता फेरू राम, उम्र 45 वर्ष, निवासी गौरीनगर, चौकी चिखली, जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार किया।
आरोपी के कब्जे से 30 पौवा देशी मदिरा (कुल 5.400 बल्क लीटर) कीमत ₹2,400 तथा घटना में प्रयुक्त मो.सा. स्कूटी CG-08-AZ-9881 को जप्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक कार्रवाई की गई।
इसी दौरान, थाना क्षेत्र में हुल्लड़बाजी और गाली-गलौज करने वाले अनावेदक शुभम सारथी पिता संतोष सारथी, उम्र 20 वर्ष, निवासी अटल आवास, सृष्टि कॉलोनी, राजनांदगांव के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई की गई। आरोपी द्वारा मोहल्ले में उत्पात मचाने और पूर्व में दर्ज प्रकरण के बाद पुनः विवाद करने पर धारा 170, 126, 135(3) भा.ना.सु.सं. के तहत इस्तगाशा तैयार कर माननीय एसडीएम न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
साथ ही पुलिस ने दो पुराने गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए —
- कोमल कौशिक पिता सुरेन्द्र कौशिक, उम्र 33 वर्ष, निवासी कुआँ चौक, नंदई, थाना बसंतपुर, जिला राजनांदगांव।
वारंट प्रकरण क्रमांक 5096/24 धारा 34(A) आबकारी एक्ट
- प्रकरण क्रमांक 6805/24 धारा 06 छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत संबंधित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक एमन साहू (थाना प्रभारी बसंतपुर), उप निरीक्षक राकेश पटेल, सहायक उप निरीक्षक गोवर्धन देशमुख, महिला प्रधान आरक्षक मेनका साहू, आरक्षक रूपेन्द्र वर्मा एवं राजेश्वर बंदेश्वर की सराहनीय भूमिका रही।









































