राजनांदगांव : शराब तस्करों का धरपकड़ अभियान जारी, एक आरोपी को किया गया गिरफ्तार, 2 पेटी महाराष्ट्र निर्मित संत्री शराब जप्त…

राजनांदगांव – शराब तस्करों का धरपकड़ अभियान लगातार जारी है। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से 2 पेटी महाराष्ट्र निर्मित संत्री शराब को जप्त किया गया है। आरोपी सलीम खान उर्फ गोलू पिता रशीद खान उम्र 26 वर्ष साकिन ग्राम कोठी टोला थाना बाघ नदी जिला राजनांदगांव को गिरफ्तार कर शराब तस्करी में एक कार स्विफ्ट में 02 पेटी दारू संत्री फिरकी महाराष्ट्र निर्मित शराब , दो सफेद बोरी में 70/ 70 नग भरा हुआ जुमला 42 लीटर 480 एम एल शराब कीमती ₹14160 में प्रयुक्त कार स्विफ्ट क्रमांक CG/04/HD/0910 कीमत 500000 जुमला किमती 5,14,160/- रूपये का बरामद करने में सफलता मिली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संतोष सिंह (भा.पु.से.) के आदेशानुसार जिले में अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार अभियान चलाया जा रहा है, इसी कड़ी में दिनांक 09.03.2022 को लगाये गये मुखबीर से जानकारी मिली कि एक चार पहिया वाहन स्विफ्ट कार में सीता सीतागोटा से कोठीटोला रोड से अवैध शराब का परिवहन किया जाना है।

सूचना पर तत्काल त्वरित रूप से पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा अतिoपुलिस अधीक्षक राजनांदगांव संजय महादेवा, अतिoपुलिस अधीक्षक डोंगरगढ़ जयप्रकाश बढई, पुलिस अनु० अधिकारी डोंगरगढ़ कृष्ण कुमार पटेल, उप पुलिस अधीक्षक नासिर बाठी व थाना प्रभारी बागनदी केशरीचंद साहू के लगातार सतत् मार्गदर्शन में चेकिंग प्वाईंट लगायी गई, चेकिंग प्वाइंट पर घेराबंदी कर पकड़ा गया।

मौके पर से एक सफेद रंग की स्विफ्ट मय 02 पेटी दारू संत्री फिरकी महाराष्ट्र निर्मित शराब , दो सफेद बोरी में 70/ 70 नग भरा हुआ जुमला 42 लीटर 480 एम एल शराब कीमती ₹14160 में प्रयुक्त कार स्विफ्ट क्रमांक CG/04/HD/0910 कीमत 500000 जुमला किमती 5,14,160/- का जप्त कर थाना बाग नदी में अप0क0 23/2022 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।

उक्त सराहनीय कार्य में प्र0आर0 750 प्रदीप लकड़ा, सउनि शरद मसीह, परिवेश वर्मा, गौरव सेंदे बिरंची टंडन, शिवचरण मंडावी, सुनील नवरत्न, भुनेश्वर ध्रुव, रमेश कतलम, का सरहनीय भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा जानकारी दी गई कि अवैध रूप से शराब की बिक्री करने एवं परिवहन करने वालों पर अंकुश लगाये जाने हेतु लगातार अभियान जारी रहेगा।