
शराब पीने के लिये पैसा नहीं देने पर मारपीट करने वाले एक आरोपी गिरफ्तार
गिरफ्तार आरोपी मोहित उर्फ मोन्टु है आदतन अपराधी
Advertisements

राजनांदगांव / दिनांक- 28.08.2024 को लगभग 06ः45 बजे प्रार्थी दीपक ठाकुर पिता स्व0 शत्रुहन सिंह ठाकुर उम्र- 50 साल साकिन दंतेश्वरी पारा वार्ड न0- 16 डोंगरगढ़, का मछली खरीदने जेल रोड के पास गया था उसी समय आरोपी मोहित उर्फ मोन्टु एवं उनके साथी इमरान खान के द्वारा प्रार्थी से शराब पीने के लिये पैसा का मांग करने लगे पैसा नहीं है कहने पर आरोपीगण द्वारा प्रार्थी का कालर पकड़कर शराब पीने के लिये पैसा नहीं दोगे तो जान से मार देंगे कहते हुये गंदी-गंदी गाली-गलौज कर हाथ-मुक्का से मारपीट किये जिसकी रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरूद्ध धारा *296, 119(1), 151(2), 3(5) बीएनएस* का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
विवेचना दौरान आरोपी *मोहित उर्फ मोन्टु मालेकर पिता राधेलाल मालेकर उम्र- 30 साल साकिन मोचीपारा, वार्ड न0- 21, जेल रोड डोंगरगढ़, थाना डोंगरगढ़ जिला राजनांदगांव छ0ग0 *को आज दिनांक- *29.08.2024* को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।
प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी आदतन अपराधी है आरोपी के विरूद्ध थाना डोंगरगढ़ में चोरी, नकबजनी, लूट, आमर््ए एक्ट, मारपीट एवं एनडीपीए एक्ट जैसे कुल 09 प्रकरण दर्ज है। प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है जिसकी पता तलाश की जा रही है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी डोंगरगढ़ निरीक्षक जितेन्द्र वर्मा, सउनि गणेश वर्मा एवं आरक्षक प्रयंश सिंह, चन्द्रप्रताप सिंह का विशेष योगदान रहा है।









































