राजनांदगांव 17 मई 2021- कोरोना महामारी और लॉकडाउन से जूझ रहे शहर के गरीब व जरुरतमंदों के लिए राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा और उनकी टीम ने मदद के लिए हाथ बढाए हैं। ऐसे समय में जब लोगों के लिए रोजी रोटी की समस्याएं खड़ी है शहर कांग्रेस कमेटी ने मानवता के लिए प्रेरणादायी कदम उठाए हैं।

छत्तीसगढ़ प्रदेश काग्रेंस अध्यक्ष मोहन मरकाम के निर्देशनुसार इस कोरोना महामारी व लाकडाऊन के बीच रह रहे जरुरंतमद लोगों तक सूखा राशन पहुंचाने का काम मठपारा स्थिति उनके घर घर जाकर सूखा राशन दिया गया।
राजनांदगांव शहर कांग्रेस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने बताया कि युवा साथियों द्वारा राशन सामाग्री पहुंचाने का प्रयास कर रहे है ताकि कोई भी जरूरतमंद परिवार भूखा न सोये। गरीब व निराश्रित वृद्वजनों को जिनकी आर्थिक स्थिति बिल्कुल भी ठीक नहीं हैं ऐसे परिवारों को निःशुल्क राशन सामाग्री विरतण किया गया।
राशन वितरण के दौरान शहर काग्रेंस अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबडा,ब्लाक काग्रेंस अध्यक्ष सूर्यकांत जैन, युवा कार्यकर्ता सहित वार्ड के नागरिक उपस्थित रहे।










































