राजनांदगांव: शहर कांग्रेस ने कांग्रेस भवन में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई राजीव गांधी की जयंती…

राजनांदगांव। पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती राजनांदगांव कांग्रेस भवन में सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान संगोष्ठी सभा व सेमिनार का आयोजन भी किया गया जिसमें स्वर्गीय राजीव गांधी के योगदान पर विस्तार से चर्चा की गई। राजनांदगांव स्थित कांग्रेस भवन में सुबह 10:30 बजे संगोष्ठी सभा का आयोजन किया गया।स्वर्गीय गांधी के योगदान पर चर्चा की गई।

Advertisements

मुख्य अतिथि अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष धनेश पाटीला ने की और कहा की राजीव गांधी ने देश के लिए जो काम किया है उसे बुलाया नहीं जा सकता चाहे वह दूर संचार सूचना क्रांति शिक्षा के क्षेत्र में जो कार्य किया वह उल्लेखनीय है यहां तक 18 वर्ष के युवाओं को मतदान का हक दिलाया है युवाओं का ज्यादा से ज्यादा योगदान हो वही पंचायती राज के माध्यम से लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अहम योगदान रहा।

महापौर हेमा देशमुख ने संगोष्ठी सभा को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के सज्जनता और सरलता से भारत ही नहीं अपितु पूरा विश्व प्रभावित था पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने विज्ञान संचार और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में क्रांति लाकर वैश्विक पटल पर भारत को महत्वपूर्ण स्थान दिलाया।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलबीर सिंह छाबड़ा ने कहा कि भारत के नवनिर्माण में राजीव गांधी के अमूल्य योगदान को नहीं बुलाया जा सकता।

स्वर्गीय राजीव के दूरदर्शिता पूर्ण सोच के साथ त्रिस्तरीय पंचायती राज व्यवस्था संचार क्रांति एवं युवाओं को मतदान का अधिकार जैसे निर्णय से उन्होंने 21 वीं सदी के भारत की नीव रखी कंप्यूटर क्रांति लाने में अपनी अहम भूमिका निभाई स्वर्गीय राजीव गांधी की दूरगामी सोच का नतीजा है।

इस दौरान कांग्रेस भवन में उपस्थित सभी कांग्रेस जनों ने सद्भावना की शपथ ली और राजीव गांधी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।