राजनांदगांव : शहर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में संत बाबा उमाकांत महाराज के प्रवचन का आयोजन…

राजनांदगांव शहर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में बाबा जयगुरुदेव सत्संग द्वारा राष्ट्रीय संत बाबा उमाकांत महाराज के प्रवचन का आयोजन किया गया जहां प्रवचन श्रवण करने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

Advertisements

उज्जैन से पधारे राष्ट्रीय संत बाबा उमाकांत महाराज के प्रवचन का आयोजन बाबा जयगुरुदेव सत्संग द्वारा राजनांदगांव शहर के कृषि उपज मंडी प्रांगण में किया गया। दोपहर 12:00 बजे से आयोजित इस प्रवचन में राष्ट्रीय संत बाबा उमाकांत जी महाराज ने मानव कल्याण को लेकर अपना प्रवचन दिया। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रवचन का श्रवण करने प्रवचन स्थल पर पहुंचे। आयोजन समिति से जुड़े शत्रुघ्न लाल यादव ने कहा कि बाबा उमाकांत जी महाराज का प्रवचन सुनने दूर-दूर से श्रद्धालु घर यहां आए हुए हैं।

राष्ट्रीय संत बाबा उमाकांत महाराज का प्रवचन सुनने सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु प्रवचन स्थल पर पहुंचे थे। इस दौरान बाबा उमाकांत ने अध्यात्मिक संदेश देते हुए कहा कि प्रकृति से जुड़कर ही मानव का कल्याण है, आज के दौर में हम प्रकृति से दूर हो रहे हैं। अपने प्रवचन के दौरान उन्होंने प्रकृति प्रेम, देशहित का संदेश देते हुए जीव हत्या बंद करने और शाकाहार का जीवन अपनाने की बात कही। वहीं उन्होंने नशे के खिलाफ भी जागरूकता का संदेश दिया है। मानव कल्याण के लिए उनका यहां प्रवचन श्रद्धालुओं के जहन में अविस्मरणीय रहेगा।