राजनांदगांव 15 जून 2023। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल की अटल विहार योजना पेण्ड्री में एलआईजी भवन एवं ईडब्ल्यूएस भवन एकमुश्त प्रथम आओ-प्रथम पाओ आधार पर विक्रय हेतु उपलब्ध है। इसी प्रकार दीनदयाल आवास योजना कौरिनभाठा में एलआईजी भवन तथा अटल आवास पेण्ड्री, मोहारा, चौथना में ईडब्ल्यूएस भवन एकमुश्त आधार पर प्रथम आओ-प्रथम पाओ के माध्यम विक्रय हेतु उपलब्ध है। एलआईजी भवन का पंजीयन 50 हजार रूपए तथा ईडब्ल्यूएस भवन का पंजीयन 25 हजार रूपए में किया जा रहा है। भवनों का विक्रय ऑफलाईन आधार से किया जायेगा।
जिसमें हितग्राही द्वारा जिस भवन क्रमांक के लिए पहले आवेदन किया जायेगा, उसे नियमानुसार आबंटित किया जायेगा। अन्य नियम एवं शर्तें आवेदन पत्र में उल्लेख अनुसार मान्य होगा। हितग्राही जानकारी के लिए मण्डल की वेबसाईट www.cghb.gov.in टोल फ्री नंबर 18001216313, नया बस स्टैण्ड स्थित मण्डल कार्यालय में अथवा मोबाईल नंबर 9669961057 एवं 8319896556 से संपर्क कर सकते है।









































