राजनांदगांव : शांतिभंग करने वाला बदमाश गिरफ्तार…

राजनांदगांव जिले की चिखली पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले बदमाश चंदू जाधव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।

Advertisements

पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन और नगर पुलिस अधीक्षक वैशाली जैन (भा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में चल रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार, 19 सितंबर 2025 को आवेदक व गवाहों के साथ विवाद कर आरोपी द्वारा लड़ाई-झगड़ा करने और शांति भंग करने की स्थिति उत्पन्न हुई। इस पर कार्रवाई करते हुए आरोपी चंदू जाधव पिता तुकाराम जाधव, उम्र 50 वर्ष, निवासी गौरीनगर, ओपी चिखली को गिरफ्तार कर धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत मामला दर्ज किया गया और माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया गया।

पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अवैध गांजा, शराब बिक्री, असामाजिक तत्वों, गुंडा-बदमाशों और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

इस कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक कैलाश चंद्र मरई, प्र.आर. अरुण कुमार नेताम, म.प्र.आर. धनसिर भुआर्य, आरक्षक सुनील बैरागी, मिर्जा असलम, मनोज जैन, आदित्य सोलंकी एवं चौकी चिखली स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।