
राजनांदगांव जिले की चिखली पुलिस ने क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए की जा रही कार्रवाई के तहत एक बदमाश पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी दयानंद वैष्णव पिता महेश दास वैष्णव उम्र 31 वर्ष, निवासी शंकरपुर शारदा चौक वार्ड क्रमांक 10, ओपी चिखली को गिरफ्तार किया है।
Advertisements

मिली जानकारी के अनुसार चौकी चिखली क्षेत्र में प्राप्त शिकायत आवेदन पत्रों और पूर्व में दर्ज अपराधों के आधार पर आज दिनांक 28 अक्टूबर 2025 को शिकायत जांच के दौरान आरोपी ने पुलिस दल के सामने झगड़ा कर शांति भंग की स्थिति उत्पन्न कर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई कर माननीय न्यायालय राजनांदगांव में पेश किया।









































