
राजनांदगांव। पुलिस थाना छुरिया क्षेत्र में दीवाली पर्व के दौरान आपसी विवाद कर शांति व्यवस्था भंग करने वाले चार व्यक्तियों के विरुद्ध पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की है।
पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकिता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री राहुल देव शर्मा एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री आशीष कुंजाम के निर्देशन में थाना क्षेत्र में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में ग्राम कल्लूबंजारी में दीवाली के दौरान शराब पीकर आपसी वाद-विवाद करने वाले व्यक्तियों की शिकायत ग्रामीणों ने थाना में की थी।
आज दिनांक 29/10/2025 को पुनः वही व्यक्ति आपस में झगड़ा कर शांति व्यवस्था भंग कर रहे थे। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों —
- ढाल सिंह पिता बलदेव चंद्रवंशी (उम्र 35 वर्ष),
- डालेश्वर पटेल पिता सुदाम (उम्र 23 वर्ष),
- लुकेश्वर पटेल पिता सुदाम (उम्र 26 वर्ष),
- भुवनेश्वर पटेल पिता सुदाम (उम्र 28 वर्ष),
सभी निवासी ग्राम कल्लूबंजारी थाना छुरिया जिला राजनांदगांव — को गिरफ्तार किया।









































