राजनांदगांव: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म पीड़िता ने दिया शिशु को जन्म आरोपी गिरफ्तार…

राजनांदगांव, । शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। पीड़िता अधिसूचित जाति से संबंध रखती है।

Advertisements

दुष्कर्म के बाद उसने एक शिशु को जन्म दिया। पुलिस थाने में पीड़िता की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। छुईखदान थाना क्षेत्र के अंतर्गत जंगल क्षेत्र की अधिसूचित वर्ग की पीड़िता को युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर लगातार दुष्कर्म किया।

परिणाम स्वरूप पीड़िता ने एक शिशु को जन्म दिया। आरोपी युवक द्वारा शादी से इंकार करने पर मामलापुलिस तक पहुंचा। पुलिस ने तत्काल गंभीरता दिखाते हुए आरोपी रूपेन्द्र यादव पिता रवि यादव (24) निवासी ग्राम देवारीभाठा थाना खैरागढ़ के विरुद्ध धारा 69 बीएन‌एस3 (2) (क) एससीएसटी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। पुलिस ने आज आरोपी को राजनांदगांव न्यायालय पेश कर जेल भेज दिया।