राजनांदगांव : शादी का प्रलोभन देकर दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार‌…

राजनांदगांव – नाबालिग युवती को शादी का प्रलोभन देकर भगा ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा है। छुईखदान थाना प्रभारी निरीक्षक शिव शंकर गेंदले को मिली शिकायत के बाद आरोपी को तलाशने पुलिस ने सायबर सेल की मदद से कॉल डिटेल एवं सीडीआर प्राप्त कर मुहिम शुरू की।

इसी आधार पर पुलिस ने नाबालिग युवती को ग्राम बिटकुली थाना बलौदाबाजार से आरोपी राहुल उर्फ दादू पिता नन्दू उर्फ नन्दकुमार भुलैया (19) सोंड़ थाना बेरला जिला बेमेतरा के कब्जे से बरामद किया। आरोपी के विरूद्ध सबूत पाये जाने से मामले में धारा 87, 64 बीएनएस, 06 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी को गिरफ्तार कर आज ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।