राजनांदगांव: शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में प्रतिभावान खिलाड़ी छात्राओं के लिए प्रवेश प्रारंभ, आवेदन कार्यालयीन अवधि में प्राप्त किए जाएंगे…

राजनांदगांव 14 सितम्बर 2021। शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में सत्र 2021-22 के लिये प्रतिभावान खिलाड़ी छात्राओं के लिए प्रवेश प्रारंभ है। शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर में 29 सितम्बर एवं 30 सितम्बर 2021 को प्रवेश का अंतिम चयन प्रक्रिया रखी गई है।  प्रवेश फार्म शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर अंबागढ़ चौकी में कार्यालयीन अवधि में प्राप्त की जा सकती है।

प्रवेश के लिए माध्यमिक स्तर के छात्राएं, जिनकी आयु 31 दिसम्बर 2021 को 14 वर्ष हो।  उच्चतर माध्यमिक स्तर के छात्राएं, जिनकी आयु 31 दिसम्बर 2021 को 18 वर्ष हो। कक्षा 6वीं से 12वीं तक अध्ययनरत खिलाड़ी छात्राएं ही पात्र होंगी। छात्राओं का चयन 10 बैटरी टेस्ट के आधार पर होगा। छात्राओं को अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति वर्ग का होना चाहिए।

पात्र छात्राओं के लिए चिकित्सा प्रमाण-पत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा। चयनित छात्राओं को कोविड-19 के नियमों का कड़ाई पालन करते हुए रहना होगा। चयनित खिलाडिय़ों को शासन द्वारा नि:शुल्क आवास एवं भोजन की सुविधा दी जाएगी। छात्राओं को नि:शुल्क खेलकूद सामग्री एवं गणवेश प्रदान किया जाएगा। प्रत्येक प्रवेशित छात्राओं को शिष्यवृत्ति शासन द्वारा प्रदाय किया जाता है। संस्था में हॉकी, खो-खो, कबड्डी एवं एथलेटिक्स के प्रशिक्षण की व्यवस्था है।