
नवपदस्थ कलेक्टर से अधिकारियेां ने की सौजन्य भेंट
– अधिकारियों ने नये दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं
– जिले में संचालित विभिन्न कार्यों के संबंध में ली जानकारी
राजनांदगांव 05 जनवरी 2024। नवपदस्थ कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल से आज कलेक्टोरेट में राजस्व एवं अन्य अधिकारियों ने सौजन्य भेंट की और उन्हें नये दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। कलेक्टर श्री अग्रवाल ने अधिकारियों से जिले में शासन की विभिन्न लोकहितकारी योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में जानकारी ली।
उन्होंने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा अंतर्गत आम जनता तक केन्द्र शासन की योजना का लाभ पहुंचाने के लिए प्राथमिकता से कार्य करें। प्रधानमंत्री आवास योजना पर विशेष तौर पर ध्यान देकर कार्य करने की आवश्यकता है। उन्होंने जिले में संचालित विभिन्न कार्यों के संबंध में जानकारी ली।

इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री अमित कुमार, अपर कलेक्टर श्रीमती इंदिरा नवीन प्रताप सिंह तोमर, नगर निगम आयुक्त श्री अभिषेक गुप्ता, एसडीएम राजनांदगांव श्री अरूण वर्मा, संयुक्त कलेक्टर श्री खेमलाल वर्मा, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री गिरिश रामटेके, एसडीएम डोंगरगांव श्री अश्वन पुसाम, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती सरस्वती बंजारे, डिप्टी कलेक्टर श्री अमिय श्रीवास्तव, डिप्टी कलेक्टर श्री गौतम पाटिल, डिप्टी कलेक्टर सुश्री हितेश्वरी बांधे, डिप्टी कलेक्टर श्रीमती शिल्पा देवांगन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।









































