राजनांदगांव: शाहिद कप टूर्नामेंट में प्रेस क्लब की शानदार जीत, सत्यम शर्मा का शतक, मैन ऑफ द मैच रहे…

राजनांदगाँव… 8 वीं बटालियन में आयोजित शहीद कप क्रिकेट टूनार्मेंट के दूसरे दिन आज प्रेस क्लब और आयुर्वेदिक कॉलेज मनकी के बीच मैच खेला गया, जिसमे आयुर्वेदिक कॉलेज मनकी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 4 विकेट पर 154 रनों का लक्ष्य प्रेस क्लब को दिया।

आयुर्वेदिक कॉलेज मनकी के द्वारा बनाये गए 154 रनों को प्रेस क्लब ने 5 ओवर शेष रहते 09 विकेट से आसानी पूर्वक जीत हासिल कर ली।
प्रेस क्लब की तरफ से सत्यम शर्मा द्वारा धुंआधार आतिशी बल्लेबाज़ी कर अपनी टीम के लिए नॉटआउट 104 रनों का योगदान दिया।

मैच में सत्यम शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे।