राजनांदगांव: शीतला माता मंदिर में चला स्वच्छता अभियान, प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया संकल्प…

राजनांदगांव। स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत अभियान के तहत आज शीतला माता मंदिर, वार्ड क्रमांक 24 में एक विशेष स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर एम.आई.सी. सदस्य एवं स्वास्थ्य व चिकित्सा समिति के चेयरमैन, पार्षद शैंकी बग्गा (पूर्व IES अधिकारी, एमटेक IIT बॉम्बे) के नेतृत्व में मंदिर परिसर में श्रमदान किया गया।

Advertisements

स्वच्छता अभियान में श्री मनोज निर्वाणी, श्री हकीम जी, श्री अमितेश झा सहित अन्य नागरिकों ने भाग लिया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिलाई गई स्वच्छता शपथ के अनुरूप हर सप्ताह कम से कम दो घंटे श्रमदान करने का संकल्प दोहराया।

अभियान के दौरान शीतला माता मंदिर परिसर में सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रयोग पर रोक लगाने के लिए छोटे दुकानदारों व व्यापारियों को जागरूक किया गया। उन्हें पर्यावरण और धार्मिक स्थल की गरिमा को बनाए रखने हेतु स्वच्छता का महत्व बताया गया।

पार्षद शैंकी बग्गा ने सफाई निरीक्षक, सफाई दरोगा और वार्ड इंजीनियर को निर्देश दिए कि मंदिर परिसर में पर्याप्त संख्या में कूड़ादान स्थापित किए जाएं, जिससे कचरा संग्रहण और निपटान सुचारू रूप से हो सके।

कार्यक्रम के अंत में पार्षद शैंकी बग्गा ने जनमानस से अपील की कि वे भी हर सप्ताह कम से कम दो घंटे अपने आसपास स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी करें और सिंगल यूज प्लास्टिक का पूर्णत: त्याग करें।

यह पहल न केवल धार्मिक स्थलों की पवित्रता बनाए रखने की दिशा में एक सशक्त कदम है, बल्कि स्वच्छ और स्वस्थ समाज निर्माण के लिए एक प्रेरणास्रोत भी बनती जा रही है।